logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चेस ओलंपियाड डी गुकेश के लिए बेहद अहम क्यों होने वाला है?

चेस ओलंपियाड 2026 समरकंद में हो रहा है। वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश से भारत को काफी उम्मीदें हैं। गुकेश को वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी के लिए यह सुनहरा मौका भी है।

D Gukesh Chess

डी गुकेश, File Photo Credit: FIDE/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे चेस ओलंपियाड में भारतीय टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरी है। 2024 में भारतीय टीम ओपन और विमेंस दोनों कैटेगरी में चैंपियन बनी थी। ओपन में भारत ने संभावित 22 में से 21 पॉइंट हासिल कर टाइटल जीता था, जिसमें डी गुकेश का बेहद अहम रोल रहा। गुकेश ने 10 में से 9 पॉइंट बनाए थे। 

 

ओलंपियाड के बाद उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया था। अब गुकेश से एक बार फिर ओलंपियाड में भारत को काफी उम्मीदें हैं। गुकेश को इसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने खिताब का भी बचाव करना है, जिसे देखते हुए ओलंपियाड उनके लिए बेहद अहम होने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: चेस ओलंपियाड का फॉर्मेट क्या है, भारत की राह में चुनौती कौन-कौन हैं? हर डिटेल

24 नवंबर में शुरू होगी वर्ल्ड चैंपियनशिप

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 24 नवंबर से 12 दिसंबर तक स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित होगी। गुकेश की हालिया फॉर्म उतनी अच्छी नहीं रही है। ऐसे में उनके लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी के लिए चेस ओलंपियाड सुनहरा अवसर है। यहां उनका सामना वर्ल्ड चैंपियनशिप के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव से भी हो सकता है। समरकंद में ये दोनों युवा खिलाड़ी अपनी तैयारी की झलक दिखा सकते हैं।

ओलंपियाड में गुकेश-सिंदारोव का मुकाबला होगा?

उज्बेकिस्तान के सिंदारोव 2026 FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुकेश के चैलेंजर बने हैं। जेनेवा में आमने-सामने होने से पहले ये दोनों खिलाड़ी चेस ओलंपियाड में भी भिड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत और उज्बेकिस्तान टॉप सीड टीमों में शामिल है। संभावना है कि बाद के राउंड में गुकेश और सिंदारोव का मुकाबला हो सकता है। हालांकि देखना अहम होगा कि भारत और उज्बेकिस्तान का मैच होने पर गुकेश और सिंदारोव को एक ही बोर्ड पर खेलने के लिए चुना जाता है या नहीं।

 

दरअसल, चेस ओलंपियाड एक टीम प्रतियोगिता है। किसी मैच में एक टीम से 4 खिलाड़ी खेलते हैं। उज्बेकिस्तान से भारत का मुकाबला होने पर गुकेश को सिंदारोव या किसी और खिलाड़ी के सामने भी उतारा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में चोट ने छीना मेडल, अब एशियन गेम्स में चमकेगी निशा दहिया किस्मत?

सिंदारोव के खिलाफ गुकेश का रिकॉर्ड कैसा है?

क्लासिकल फॉर्मेट में गुकेश और सिंदारोव का 3 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें उज्बेकिस्तानी खिलाड़ी 1-0 से आगे है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में ये दोनों खिलाड़ी 14 क्लासिकल राउंड के मुकाबले खेलेंगे।


और पढ़ें