चेस की दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। एक तरफ डी गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव की चुनौती से निपट रहे हैं, तो दूसरी तरफ युवा भारतीय खिलाड़ी खिताब पर खिताब जीत रहे हैं। शुक्रवार (27 नवंबर) को इथन वाज और सविता श्री ने वेनेजुएला के काराकस में आयोजित 2026 FIDE अंडर-20 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अब सर्बार्थो मणि और नक्षत्र गुमुदावेली ने कमाल कर दिया है।
जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित FIDE वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप 2026 में सर्बार्थो ने अंडर-10 ओपन कैटेगरी में और नक्षत्र ने अंडर-10 गर्ल्स कैटेगरी में गोल्ड जीत लिया है। इसके अलावा दिवि बिजेश ने अंडर-12 गर्ल्स कैटेगरी में ब्रॉन्ज हासिल किया।
यह भी पढ़ें: बिम्सटेक अंडर-23 चैंपियनशिप: भारत ने झटके 22 गोल्ड, 47 मेडल के साथ किया टॉप
सबार्थो टाई-ब्रेक के नियमों के आधार पर जीते
सर्बार्थो ने 7 राउंड के बाद 5.5 पॉइंट्स के साथ अंडर-10 ओपन कैटेगरी में टॉप किया। उनके और ईरान के कियाशा महबूबी के पॉइंट्स बराबर थे लेकिन टाई-ब्रेक नियमों के आधार पर सर्बार्थो को पहला स्थान मिल गया। कजाकिस्तान के रिजात उलान 5 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सात्विक स्वैन 4.5 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहे।
अंडर-10 गर्ल्स कैटेगरी में नक्षत्र ने 5.5 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कजाकिस्तान की अलीशा बिसालिएवा को पीछे छोड़ा। अलीशा के भी इतने ही पॉइंट्स थे। चीन की झिहान चेन 5 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-12 गर्ल्स कैटेगरी में दिवि बिजेश ने 4.5 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज जीता। वह कजाकिस्तान की मिलाना फिलिपोवा और झानसाया शोलपानबेक के बाद तीसरे स्थान पर रहीं।
यह भी पढ़ें: सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी में चमके, अब IPL ऑक्शन में लगेगी इन 3 प्लेयर्स की लॉट्री
नितिन नारंग ने दी बधाई
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) के अध्यक्ष नितिन नारंग ने इन युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की है। नितिन नारंग ने उनके भविष्य में भी सफल होने की कामना की। उन्होंने लिखा, 'जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित FIDE वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप 2026 में भारत के लिए डबल गोल्ड! अंडर-10 ओपन और गर्ल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने पर मणि सरबर्थो और नक्षत्र गुमुदावेल्ली को हार्दिक बधाई।'
उन्होंने आगे लिखा, 'अंडर-12 गर्ल्स कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दिवि बिजेश को भी बधाई। हम इन तीनों के उज्ज्वल भविष्य और आगे और भी सफलताएं पाने की कामना करते हैं। ऐसे ही चमकते रहें और भारत का मान बढ़ाते रहें!!'