चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज खलील अहमद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए हैं। यह कदम खलील के कूल्हे में चोट के उठाया गया है। उन्हें 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान कुल्हे में गंभीर चोट आई थी। खलील अहमद के टीम से बाहर जाने से चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए करारा झटका है। सीएसके को शुरुआती मैच जिताने में खलील अहमद की भूमिका रही।
खलील को क्वाड्रिसेप्स में गंभीर चोट लगी है, जिसके लिए उन्हें लंबे समय तक बाहर रहना होगा। उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। इसमें खलील को ठीक होने में 10 से 12 हफ्ते का समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: घायल रोहित, फॉर्म भूले हार्दिक, MI पर भारी PBKS? यहां देखें मुकाबला
सीएसके की बॉलिंग यूनिट का अहम हिस्सा
खलील अहमद को ऐसे समय में चोट लगी है, जब चेन्नई को सबसे ज्यादा उनकी जरूरत है। वह सीएसके की पेस बॉलिंग यूनिट का अहम हिस्सा हैं। खलील ने सीएसके की तरफ से अभी तक सभी पांच मैच में हिस्सा लिया है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 की सबसे खराब ओपनिंग जोड़ियां कौन-सी हैं? देखें पूरी लिस्ट
ग्रेड दो की चोट
उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने अब तक सीएसके की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य सदस्य थे। आईपीएल के एक सूत्र ने बताया, 'यह ग्रेड दो की चोट है और इसे ठीक होने में कम से कम 10-12 सप्ताह का समय लगेगा।'
इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। भारत की तरफ से उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2024 में खेला था।