logo

ट्रेंडिंग:

क्या है 3x3 बास्केटबॉल का नियम, जिसे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया है?

कॉमनवेल्थ गेम्स का 23वां एडिशन इस साल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होगा, जिसमें 3x3 बास्केटबॉल देखने को मिलेगा। समझिए इस खेल के नियम।

3x3 Basketball

3x3 बास्केटबॉल, Photo Credit: Glasgow 2026

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में किया जाएगा। CWG का यह 23वां एडिशन है। पिछली बार यह कम्पटीशन 2022 में बर्मिंघम में हुआ था। बर्मिंघम 2022 के मुकाबले ग्लासगो 2026 में कम स्पोर्ट्स इवेंट्स की संख्या रखी गई है। बजट की समस्या के कारण 10 ही इवेंट होंगे।

 

CWG 2026 पहले ऑस्ट्रेलिया में होना था लेकिन लागत बढ़ने के कारण उसने अपना नाम वापस ले लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने आनन-फानन में रिप्लेसमेंट होस्ट की तलाश शुरू की और आखिरकार ग्लासगो को होस्ट चुना गया। ग्लासगो में 12 साल पहले ही CWG होस्ट किया था। ऐसे में लागत कम रखने के लिए कई खेलों को बाहर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: आज आंख दिखा रहा BCB, कभी भारत के रहम-ओ-करम पर टेस्ट खेलने लायक बना था बांग्लादेश

 

बर्मिंघम 2022 में जहां 20 खेल थे, वहीं ग्लासगो में स्पोर्ट्स इवेंट्स की संख्या आधी हो गई है। हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग और टेबल टेनिस जैसे खेल, जिनमें भारत मजबूत है, इस बार कम्पटीशन का हिस्सा नहीं होंगे। ग्लासगो 2026 में 3x3 बास्केटबॉल, लॉन बॉउल्स और नेटबॉल जैसे खेल देखने को मिलेंगे। आज 3x3 बास्केटबॉल की बात करते हैं और इस खेल के नियम को समझते हैं। उससे पहले एक नजर देखिए 3x3 बास्केटबॉल से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स:

  • 2010 यूथ ओलंपिक में शामिल रहा
  • तब वर्ल्ड स्टेज पर इस खेल को पहली बार देखा गया
  • इसके बाद टोक्यो 2020 से ओलंपिक में डेब्यू किया
  • बर्मिंघम 2022 से इस खेल ने CWG में डेब्यू किया

क्या हैं नियम?

हर टीम में 3-3 खिलाड़ी रहते हैं। साथ ही 1-1 सबस्टिट्यूट खिलाड़ी भी रहता है। 3x3 बास्केटबॉल आधे कोर्ट पर खेला जाता है, जिसमें सिर्फ एक बास्केट होती है और गेंद को खास तौर से 3x3 फॉर्मेट के लिए डिजाइन की गई होती है।

 

खेल की शुरुआत सिक्का उछालकर की जाती है। टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती है कि वह खेल की शुरुआत ऑफेंसिव टीम के रूप में करेगी या डिफेंसिव टीम के रूप में करेगी। प्रत्येक बास्केट के बाद गेंद की पोजेशन बदली जाएगी। डिफेंसिव टीम गेंद छीनकर, ब्लॉक करके या रक्षात्मक रिबाउंड के जरिए भी गेंद की पोजेशन हासिल कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप मैच भारत से शिफ्ट करना आसान नहीं, असमंजस में ICC

 

खिलाड़ियों के पास शॉट क्लॉक के लिए सिर्फ 12 सेकंड होते हैं। आर्क के आकार के स्कोरिंग जोन के अंदर से किए गए शॉट पर एक पॉइंट मिलते हैं, जबकि आर्क एरिया के बाहर के शॉट पर दो पॉइंट्स दिए जाते हैं।

 

जब गेंद डेड हो जाती है और गेम क्लॉक रुक जाती है, तब सब्स्टीट्यूशन किए जा सकते हैं। इसमें कोई ब्रेक, कोई क्वार्टर या कोई हाफ टाइम नहीं होता, क्योंकि यह सिर्फ 10 मिनट का खेल है। जो टीम पहले 21 पॉइंट्स बनाएगी, वह बाजी मार लेगी। अगर 10 मिनट के बाद भी कोई टीम 21 पॉइंट्स तक नहीं पहुंच पाती है, तो बढ़त हासिल करने वाली टीम जीतती है। स्कोर बराबर रहने पर खेल ओवरटाइम दिया जाता है, जहां जो टीम पहले दो पॉइंट्स बनाती है, वह जीत हासिल कर लेती है।

Related Topic:#Commonwealth Games

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap