logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शादी का झांसा देकर संबंध बनाए', अब क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर लगे आरोप

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं क्रिकेटर ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है।

Abishek Porel

अभिषेक पोरेल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वेस्ट बंगाल के हुगली जिले में दिल्ली कैपिटल्स टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि अभिषेक ने शादी का वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहे हैं। महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि अभिषेक पोरेल ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पिछले मंगलवार को हुगली के मोगरा पुलिस स्टेशन में महिला और उनकी मां ने मिलकर यह शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने की बात को सही बताया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ बेंगलुरु में मौजूद 23 साल के अभिषेक पोरेल ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया है।

 

महिला ने पुलिस को बताया कि वह और क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पिछले 3 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन पिछले साल से उनके रिश्ते में दिक्कतें आने लगीं और अभिषेक ने उनसे धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि अभिषेक ने शादी का पूरा भरोसा दिया था और इसी वजह से दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। महिला का कहना है कि अब अभिषेक शादी के वादे से साफ मुकर गए हैं और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें डराया-धमकाया गया।

 

यह भी पढ़ें: चोट कंधे पर लगी और बहाना सिर का कर दिया? मुंबई इंडियंस के फैसले पर हंगामा

अभिषेक पोरेल का जवाब

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वह इस समय बेंगलुरु में हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि वह आजकल क्रिकेट के मैदान पर अच्छा खेल रहे हैं और इसी वजह से उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। अभिषेक ने साफ किया कि उन्होंने अभी तक पुलिस से इस बारे में कोई बात नहीं की है। जब पुलिस इस मामले की शुरुआती जांच करेगी तब वह उनके सामने अपनी पूरी बात रखेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'भैया नहीं ब्रदर बोलो', रिंकू सिंह की बहन और सुनील नरेन की बातें हुई वायरल

पोरेल का क्रिकेट रिकॉर्ड

अभिषेक पोरेल बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और वह विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। वह साल 2023 से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेल रहे हैं। हाल ही के आईपीएल सीजन में उन्होंने अपनी टीम के लिए 4 पारियों में 108 रन बनाए थे। उन्होंने साल 2021-22 के घरेलू सीजन में बंगाल की टीम से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। अब तक वह 32 फर्स्ट क्लास मैच और 23 वन-डे मैच खेल चुके हैं। 


और पढ़ें