दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का बहुप्रतीक्षित मुकाबला के लिए राजधानी दिल्ली तैयार है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पहले मैच में दिल्ली की शुरुआत बुरी रही थी, जिसे भुलाने के लिए प्लेयर जी-जान से जुट गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 26 रन पर चार विकेट गंवा बैठी थी। केएल राहुल, नितीश राणा और पाथुम निसांका की खराब पारी ने टीम की लय धीमी कर दी थी। अब यह टीम, पूरी तैयारी के साथ जमीन पर उतर रही है।
यह भी पढ़ें: जब मिले आशीष नेहरा और वैभव सूर्यवंशी, तो ग्राउंड में कुछ ऐसा हुआ जो हो गया वायरल
मुकाबले में कौन पड़ेगा किस पर भारी?
दिल्ली के लिए टॉप ऑर्डर को संभालना बड़ी चुनौती है। वजह यह है कि मुंबई इंडियंस सामने है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली मुंबई की मजबूत गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स का बुरा हाल हो सकता है। अभिषेक पोरेल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी अभी भी टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं।
दिल्ली की गेंदबाजी, मुंबई से बेहतर नजर नहीं आ रही है। वैसे दिल्ली के पास भी टी नटराजन, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी हैं। कुलदीप यादव और कैप्टन अक्षर पटेल भी रन रोकने में माहिर हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने घर में ही CSK को 5 विकेट से हराया, अय्यर ने ठोकी फिफ्टी
कैसा होगा मुकाबला?
दोनों टीमें अपने पहले मैच जीत चुकी हैं। अब दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है।
DC vs MI का हाल कैसा रहा है?
अब तक 37 मैचों में दिल्ली ने 16 और मुंबई ने 21 मैच जीते हैं। पिच रिपोर्ट इशारा कर रही है कि जो टीम, बाद में खेलेगी, ज्यादा बेहतर खेलेगी। दोपहर में बारिश के आसार हैं। पिच शुरुआत में थोड़ी चिपचिपी हो सकती है। तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। स्पिनर्स को ज्यादा टर्न नहीं मिलने की उम्मीद है। दोपहर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: KKR की लगातार दूसरी हार, पुरानी गलती पड़ी भारी; 65 रन से जीता SRH
कब शुरू होगा मैच, कहां देखें?
मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टीवी पर आप मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और ऑनलाइन जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
- दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कैप्टन), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट सब: समीर रिजवी।
- मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कैप्टन), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।