logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब किंग्स ने घर में ही CSK को 5 विकेट से हराया, अय्यर ने ठोकी फिफ्टी

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को घर में पांच विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 209 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 18.4 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।

Punjab vs Chennai

पंजाब किंग्स ने चेन्नई को हराया। ( Photo Credit: X/@IPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चेन्नई के खिलाफ 210 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने आठ गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले प्रियांश आर्या और बाद में कप्तान श्रेयश अय्यर की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई को उसी के घर पर पंजाब किंग्स ने शिकस्त दी। वहीं 9वीं बार 200 से अधिक लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है। 

 

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने पहले विकेट के लिए प्रभसिमरन के साथ 61 रनों की पार्टनरशिप की। तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से प्रियांक ने 11 गेंदों में 39 रनों की आतिशी पारी खेली। हालांकि मैट हेनरी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में क्लीन बोल्ड होने के बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: KKR की लगातार दूसरी हार, पुरानी गलती पड़ी भारी; 65 रन से जीता SRH

 

95 रन के स्कोर पर 8.5 ओवर में पंजाब को दूसरा झटका प्रभसिमरन के रूप में लगा। उन्होंने 34 गेंदों में 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 36 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 127 रनों तक पहुंचाया। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंशुल कंबोज ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 

अय्यर के अर्धशतक ने पहुंचाया जीत के करीब

कप्तान श्रेयश अय्यर ने मध्य क्रम में बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया है। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया। चार चौके और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा। चौथे विकेट लिए नेहाल वढेरा के साथ 31 गेंदों में 59 रन की पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 180 के पार पहुंचाया।

 

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंशुल कंबोज ने अय्यर को भी चलता किया। नेहाल वढेरा ने 9 गेंद में 10, शशांक सिंह ने 6 गेंदों पर 14 और मार्कस स्टोइनिस ने 3 गेंदों पर 9 रनों की नाबाद पारी खेली और चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। 

 

चेन्नई की गेंदबाजी: चेन्नई किंग्स की गेंदबाजी में धार देखने को नहीं मिली। सिर्फ मैट हेनरी और अंशुल कंबोज को ही सफलता मिली। हेनरी ने 4 ओवर में 54 रन दिए और दो विकेट झटके। वहीं अंशुल कंबोज के 3.4 ओवर में पंजाब किंग्स ने 43 रन बनाए और दो अहम विकेट खोए। खलील अहमद ने 3 ओवर में 28 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं की। नूर अहमद ने 4 ओवर में 38 और राहुल चाहर ने 46 रन दिए।

 

यह भी पढ़ें: हैदराबाद के खिलाफ कैमरन ग्रीन टीम में शामिल, देखें KKR vs SRH की प्लेइंग 11

काम नहीं आई आयुष की आतिशी पारी

चेन्नई की तरफ से आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदारी पारी खेली। सरफराज खान ने 12 गेंदों का सामना किया और ताबड़तोड़ 32 रनों बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर 45 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया। मगर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयुष, सरफराज और शिवम दुबे की आतिशी पारी काम नहीं आई।  प्रियांश आर्या की विस्फोटक और कप्तान श्रेयर अय्यर की अर्थशतकीय पारी के आगे चेन्नई सुपर किंग्स बेबस दिखी।  


और पढ़ें