logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या ट्रोल होने की वजह से अर्शदीप ने डिलीट किए 200 पोस्ट? सस्पेंस बरकरार

अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लगभग 200 पोस्ट डिलीट किए हैं। इसमें विराट कोहली के साथ की वायरल वीडियो भी डिलीट की। जानिए पोस्ट डिलीट करने की वजह क्या है?

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह, Photo Credit- Social Media

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लगभग 200 पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इससे पहले वह अपने वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में थे, जिसे लेकर अर्शदीप की जमकर ट्रोलिंग हुई थी। उस वीडियो में अर्शदीप ने तिलक वर्मा पर नस्लीय कमेंट किया था, जिसे देखकर लोगों ने अर्शदीप के विचारों के खिलाफ अपनी राय दी थी। इसी विवाद के बाद अर्शदीप ने अपनी कई वायरल पोस्ट डिलीट कर दी हैं। पोस्ट डिलीट करने की वजह उन्होंने नहीं बताई है।

 

अर्शदीप ने सोमवार रात इंस्टाग्राम से अपने पोस्ट डिलीट किए थे। इनमें उन्होंने विराट कोहली के साथ बनाई मजाकिया वीडियो भी डिलीट कर दी है। इस वीडियो को लगभग 15 करोड़ लोगों ने देखा था। अर्शदीप के इस कदम के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

 

यह भी पढ़ें: 2027 में धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के कप्तान ऋतुराज के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

 

तिलक वर्मा को कहा 'अंधेरे'

कुछ दिन पहले अर्शदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में वह तिलक वर्मा से बात करते नजर आ रहे थे, जहां अर्शदीप ने कहा, 'ओय अंधेरे, क्या सनस्क्रीन लगाया है?' इस वीडियो को लेकर अर्शदीप की खूब ट्रोलिंग हुई थी। कई लोगों ने अर्शदीप की बातों का विरोध जताया था।

 

इस वीडियो को लेकर भारतीय पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा, 'अर्शदीप को इस सीजन में खेलने से प्रतिबंधित करना चाहिए।' जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अर्शदीप कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में केवल 14 विकेट लिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत से पहले पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन तेंदुलकर? रोचक है कहानी

 

विराट कोहली के साथ वाली वायरल वीडियो

अर्शदीप ने 2025 में एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह विराट कोहली के साथ नजर आए थे। इस वीडियो में अर्शदीप ने कहा, 'पाजी रन कम रह गए, वरना सेंचुरी आज पक्की थी।' इसके बाद विराट कोहली ने कहा, 'टॉस जीत गए, वरना तेरी भी पक्की थी।' इस वीडियो को करोड़ों फैंस ने पसंद किया था।

 


और पढ़ें