logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेंगे?

भारतीय जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग 2026 में चौथे स्थान पर रहे। चोट से वापसी कर रहे नीरज का बेस्ट थ्रो 85.69 मीटर का था। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेंगे या नहीं? पढ़िए।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा, Photo Credit: Wanda Diamond League

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने कतर में हुए दोहा डायमंड लीग 2026 में चौथे नंबर पर फिनिश किया। चोट के कारण अपने सीजन की शुरुआत देर से करने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का थ्रो किया, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा। नीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उनका पहला थ्रो फाउल हो गया था। नीरज पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से परेशान रहे हैं। उन्हें यह चोट सितंबर 2025 में टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान लगी थी। वर्ल्ड चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर रहने के बाद वह पहली बार किसी प्रतियोगिता में उतरे थे।

 

श्रीलंका के उभरते सितारे रुमेश थरंगा ने 88.68 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनाडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 85.99 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट खेलने अमेरिका पहुंचे अश्विन... क्या है यह लीग, बड़े खिलाड़ी कौन-कौन हैं?

नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेंगे या नहीं?

नीरज का दूसरा थ्रो 82.77 मीटर का रहा था। इसके साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) द्वारा निर्धारित 82.61 मीटर की क्वालिफाइंग दूरी को पार कर लिया। उन्हें ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पहले ही 32 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल कर लिया गया था। नीरज फाउल के साथ शुरुआत करने के बाद अपने दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे। 

 

उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में और भी बेहतर प्रदर्शन किया और भाले को 85.69 मीटर तक फेंका और तीसरे स्थान पर पहुंच गए लेकिन जैसे ही 23 साल के थरंगा ने चौथे प्रयास में 88.68 मीटर का थ्रो करके बढ़त हासिल की, नीरज चौथे स्थान पर खिसक गए। थरंगा पहले तीन प्रयास में 82.62 मीटर, 84.63 मीटर और 80.53 मीटर के थ्रो के बाद आधे चरण तक चौथे स्थान पर थे लेकिन उन्होंने चौथे प्रयास में 88.68 मीटर के शानदार प्रदर्शन से अपनी काबिलियत साबित कर दी। इसके बाद उन्होंने 84.47 मीटर और 81.35 मीटर के थ्रो किए।

 

यह भी पढ़ें: पंत की वापसी, KL कप्तान; युवराज बैटिंग कोच, IPL 2027 में पूरी तरह बदल जाएगी DC?

 

थरंगा ने इसी महीने की शुरुआत में रोम में 92.62 मीटर के विशालकाय थ्रो के साथ खिताब जीता था, जो इस सीजन में अभी तक किसी भी खिलाड़ी का बेस्ट प्रदर्शन है। नरीज चोटिल होने के कारण कतर में पिछले साल के अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके, जब उन्होंने 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

Related Topic:#Neeraj Chopra

और पढ़ें