logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Duleep Trophy: फाइनल में गरज रहा है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, यहां देखें LIVE

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 15 साल के वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर अब तक साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है।

Vaibhav Sooryavanshi Batting Duleep Trophy

दलीप ट्रॉफी फाइनल में शॉट खेलते वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टक्कर हो रही है। ईस्ट जोन की टीम इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन की सलामी जोड़ी ने उसे पहले घंटे के खेल में ही 91 रन तक पहुंचा दिया है। ड्रिंक्स तक वैभव 34 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिनमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल है। वहीं ईश्वरन 45 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 48 रन पर हैं।

 

वैभव ने तीसरे ओवर में पारी का पहला चौका लगाने के बाद छठे ओवर में दो चौके जड़े। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को राडार पर लिया। उन्होंने सातवां ओवर लेकर आए सिराज को दूसरी गेंद पर चौका और फिर छक्का जड़ा। वैभव ने इस ओवर की समाप्ति चौके के साथ की। वह बेहतरीन लय में हैं। जानिए वैभव की बैटिंग कैसे देख सकते हैं।

दलीप ट्रॉफी फाइनल कहां खेला जा रहा है?

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच यह खिताबी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जा रहा है।

दलीप ट्रॉफी फाइनल कहां दिखेगा?

दलीप ट्रॉफी फाइनल मैच का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठाया जा सकता है। मोबाइल पर इस मैच को लाइव देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा। जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

ईस्ट जोन - अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप घरामी, ईशान किशन (कप्तान,विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार

 

साउथ जोन - एन जगदीसन (विकेटकीपर), रिकी भुई, देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा , शेख रशीद, आर स्मरण, श्रेयस गोपाल, चामा मिलिंद, टी विजय, एमडी निधिश, मोहम्मद सिराज


और पढ़ें