logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की आएगी आंधी? ईस्ट जोन की पहले बैटिंग

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है। चेपॉक में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। 

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: Screengrab via BCCI Domestic/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की वेस्ट आमने-सामने है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे इस मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। ईस्ट जोनी की टीम में एक बदलाव है। विराट सिंह की जगह शिखर मोहन खेल रहे हैं। ऑलराउंडर शाहबाज अहमद पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में वह खिताबी मुकाबले से भी बाहर हैं।

 

साउथ जोन की टीम में कई बदलाव हुए हैं। मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल के लिए विदवत कावेरप्पा कावेरप्पा और कोडिमेला हिमतेजा को बाहर जाना पड़ा है। तनय त्यागराजन और कावूरी साईतेजा की जगह टी विजय और चामा मिलिंद खेल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब की टी20 लीग में IPL सितारों के बीच अनजान खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा है?

वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा?

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। वह अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। वैभव ने सेमीफाइनल में 92 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने 159 रन के चेज में 40 रन जड़ ईस्ट जोन को फाइनल की दहलीज तक पहुंचाया था। वैभव अब रेड बॉल क्रिकेट में धीरे-धीरे पांव जमा रहे हैं। वह दलीप ट्रॉफी फाइनल जैसे बड़े मंच पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे।

दलीप ट्रॉफी फाइनल कहां दिखेगा?

टीवी पर दलीप ट्रॉफी का फाइनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखेगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर की जा रही है। मोबाइल पर वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा। 

 

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ असली टेस्ट क्यों है?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

ईस्ट जोन - अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप घरामी, ईशान किशन (कप्तान,विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार

 

साउथ जोन - एन जगदीसन (विकेटकीपर), रिकी भुई, देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा, शेख रशीद, आर स्मरण, श्रेयस गोपाल, चामा मिलिंद, टी विजय, एमडी निधिश, मोहम्मद सिराज


और पढ़ें