logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हैरी ब्रूक ने तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड, 114 गेंद में ठोका दोहरा शतक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ब्रूक वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Harry Brook Double Century

हैरी ब्रूक, Photo Credit: England Cricket/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंग्लैंड की टीम इस समय पाकिस्तान में वनडे ट्राई सीरीज खेल रही है। इस ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में गुरुवार (22 अक्टूबर) को इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ, जिसमें हैरी ब्रूक ने 116 गेंद में 202 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। इंग्लैंड के कप्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड पर 114 गेंद में दोहरा शतक जड़ दिया। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी इस ऐतिहासिक पारी में 21 चौके और 10 छक्के लगाए।

 

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 सितंबर को गुवाहाटी में 117 गेंद में दोहरा शतक जमाया था। ब्रूक ने गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त करने के साथ ग्लेन मैक्सवेल के बाद वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे नॉन-ओपनर बनने की उपलब्धि भी हासिल की।

 

यह भी पढ़ें: भारत ने न्यूजीलैंड जाते ही बनाया रिकॉर्ड, पहले टी20 में चेज किया 226 का टारगेट

ODI में सबसे तेज दोहरा शतक

  • हैरी ब्रूक - 114 गेंद बनाम श्रीलंका, 2026
  • शुभमन गिल - 117 गेंद बनाम वेस्टइंडीज, 2026
  • ईशान किशन - 126 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2022
  • ग्लेन मैक्सवेल - 128 गेंद बनाम अफगानिस्तान, 2023
  • पथुम निसांका - 136 गेंद बनाम अफगानिस्तान, 2024

ब्रूक ने ये रिकॉर्ड भी बनाए

27 साल के ब्रूक ने 75 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अगले 100 रन महज 39 गेंद में ठोक दिए। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए दोहरा शतक नहीं लगा पाया था। ब्रूक ने रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का भी रिकॉर्ड बनाया।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया को मिला तुरुप का इक्का, नमन धीर इतने खास क्यों हैं?

इंग्लैंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

ब्रूक की डबल सेंचुरी और विल जैक्स (30 गेंद में नाबाद 66 रन) की तूफानी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टॉम बैंटन (51 गेंद में 50 रन) और जो रूट (66 गेंद में 69 रन) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली। इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में 9वीं बार 400 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया। इस मामले में उसने टीम इंडिया को पीछे छोड़ा। भारतीय टीम ने 8 बार 400 रन का आंकड़ा पार किया है।


और पढ़ें