FIDE World Cup 2025 का आगाज, सैकड़ों खिलाड़ी, कौन जीतेगा बाजी?
FIDE World Cup 2025 का धमाकेदार आगाज हो रहा है। 30 अक्तूबर से 27 नवंबर के बीच गोवा में हो रहे इस मुकाबले पर दुनियाभर की नजरें टिकीं हैं। पढ़ें लाइव अपडेट्स।

FIDA World Cup 2025 की ट्रॉफी। Photo Credit: Khabargaon
FIDE वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया है। शतरंज के इस खेल की मेजबानी भारत कर रहा है। गोवा में 30 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इसे टूर्नामेंट में दुनियाभर के 206 से ज्यादा खिलाड़ी उतर रहे हैं। चेस का यह आयोजन 23 साल बाद हुआ है। भारत ने 2025 से पहले आखिरी बार 2002 में मेजबानी की थी। तब ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद चैंपियन बने थे। FIDE वर्ल्ड कप की प्राइज मनी 20 लाख अमेरिकी डॉलर रखी गई है। 
भारतीय अंकों में यह रकम 17.5 करोड़ रुपये है। चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ 5 लाख रुपये मिलेंगे, वहीं उपविजेता को 74 लाख रुपये दिए जाएंगे। तीसरा अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 50 लाख और चौथे नंबर पर आने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपये मिलेंगे।
पढ़ें लाइव अपडेट-
Live Updates
October 31, 18:38
ऊषा उथुप के गानों ने जीता लोगों का दिल
ऊषा उथुप ने अपने कई लोकप्रिय गानों पर संगीतमय प्रस्तुति दी। डॉन का एक गाना सुनकर लोग खड़े हो गए। उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया।
October 31, 18:13
FIDA World Cup 2025 की ट्रॉफी दिखती कैसी है?

FIDA World Cup 2025 की ट्रॉफी का भी अनावरण हो गया है।
October 31, 18:04
दिव्या देशमुख ने क्या कहा?
चेस चैंपियन दिव्या देशमुख ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आयोजकों को शुक्रिया कहा। उन्होंने डांस कर रहे खिलाड़ियो को भी शुक्रिया कहा।
October 31, 17:52
2030 में कॉमनवेल्थ, 2036 में ओलंपिग गेम होस्ट करेगा भारत: खेल मंत्री
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, 'भारत साल 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित करेगा, वहीं साल 2036 में ओलंपिक गेम होस्ट करेगा। भारत दुनिया के स्वागत के लिए तैयार है।'
October 31, 17:45
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि दुनिया के सभी खिलाड़ियों का स्वागत है। दुनिया के सभी कोनों से भारत आए खिलाड़ियों का स्वागत है। हम फिडे वर्ल्ड कप में सबका स्वागत कर रहे हैं। यह क्षण हमारे लिए बेहद खास है। यह पूरी दुनिया के लिए बेहद खास है। 2025 में हो रहे इस आयोजन में दुनिया का स्वागत है। भारत में 10 ग्रांडमास्टर हैं और ज्यादा होंगे। हमें इससे भी आगे बढ़ना है।
October 31, 17:40
गोवा, खोलों की दुनिया का हब बन रहा है: सीएम प्रमोद सावंत
सीएम प्रमोद सावंत ने FIDA वर्ल्ड कप 2025 पर कहा कि गोवा दुनियाभर के खिलाड़ियों का स्वागत करता है। चतुरंग खेल के नाम से जाने वाले शतरंज को दुनिया जान रही है, भारत में हम इसके लिए आयोजन कर रहे हैं। यह चुनौतीपूर्ण खेल है, मुझे खुशी हो रही है कि पूरी दुनिया में लोग इसे खेल रहे हैं। युवा भारतीय चेस का आनंद ले रहे हैं। भारत में नए खिलाड़ियों का उदय हो रहा है। यह इवेंट भारत में लोगों को चेस के लिए और जागरूक करेगा।
October 31, 17:35
जब रंगारंग कार्यक्रमों को देखकर खड़े हुए 80 देशों के खिलाड़ी
शतरंज खेलने दुनिया के 80 देशों के खिलाड़ी भारत पहुंचे है। खिलाड़ियों ने रंगारंग कार्यक्रमों का लुत्फ लिया। ओपनिंग सेरेमनी पर लोगों ने डांस किया, अंग्रेजी गानों पर प्रस्तुतियां दीं।
October 31, 17:22
चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नारंग ने क्या कहा?
FIDA वर्ल्ड कप में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सारे आए मेहमानों को शुक्रिया कहा है। गोवा, शतरंज के लिए सबसे मुफीद जगह है, यहां की खूबसूरती, मौसम, बेमिसाल है। भारत दुनियाभर के बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स का मेजबान बन रहा है। यह हमारे के लिए बेहद खास है। भगवान शिव भी शतरंज खेलते थे, ऐसी पौराणिक मान्यता है। हम चेस में पूरी दुनिया का स्वागत करते हैं। नितिन नारंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी चिट्ठी पढ़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र के जरिए खेल का शुभारंभ किया।
October 31, 16:55
रंगारंग प्रस्तुति से टूर्नामेंट का आगाज
देश के कई दिग्गज कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतित दी है। धमाकेदार डांस के साथ अब इस खेल का उद्घाटन हो गया है। हजारों की संख्या में लोग स्टेडिम में जुटे हैं। कार्यक्रमो में गोवा, पंजाब से लेकर गुजरात तक की झलक मिली है। शानदार कलाकारों के डांस का लोग लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं।
October 31, 16:46
खेल विभाग के सचिव ने सबका किया स्वागत
खेल विभाग के सचिव IAS संतोष सुखदवे ने सबका स्वागत किया। उन्होंने सबका स्वागत किया और कहा कि गोवा में उम्मीद है कि खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि यह अवसर दुनिया को साथ लाने के लिए हमें मिला है, इसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।
October 31, 16:41
लाइट सेरेमनी के साथ हुआ टूर्नामेंट का आगाज
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत दीप जलाकर की गई। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मनसुख मंडाविया, नितिन नारंग ने दीप प्रज्वलित किया। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की लोगों ने कामना की।
October 31, 16:35
ओपनिंग सेरेमनी का हुआ आगाज, जन-गण-मन की गूंज
 
October 31, 16:35
टीम इंडिया के लिए बजी तालियां
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है। भारतीय दर्शकों में उत्साह की लहर है। वर्ल्ड कप देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े हैं।
October 31, 16:28
थोड़ी देर का इंतजार, फिर होगा आगाज
FIDE वर्ल्ड कप मुकाबले का आगाज थोड़ी देर में होने वाला है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके साथ चेस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नितिन नारंग भी हैं। थोड़ी देर में मुकाबले का आगाज होने वाला है।
October 31, 16:20
चेस वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 राउंड, हर मैच नॉकआउट
चेस वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 राउंड के मुकाबले होंगे। हर राउंड नॉकआउट है। पहले राउंड में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को 3500-3500 USD मिलेंगे। यह रकम 3 लाख के आसपास होगी।दूसरे राउंड में बाहर होने पर 7 हजार USD, तीसरे राउंड से बाहर होने पर 11 हजार USD, चौथे राउंड से बाहर होने पर 17 हजार USD और पांचवें राउंड से बाहर होने पर खिलाड़ी 25 हजार USD का हकदार होगा। छठे राउंड तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को 35-35 हजार USD (करीब 31-31 लाख रुपये) का इनाम मिलेगा।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap

