logo

ट्रेंडिंग:

फिडे विश्व कप: अर्जुन और हरिकृष्णा ने पांचवें राउंड का पहला गेम ड्रॉ खेला

गोवा में खेले जा रहे फिडे विश्व कप में कुल 24 भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की शुरुआत की, जिसमें 82 देशों के 206 खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

FIDE World Cup Arjun

फिडे विश्व कप 2025, Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

गोवा की राजधानी पणजी में खेले जा रहे फिडे विश्व कप 2025 के पांचवें राउंड के पहले गेम में शुक्रवार को ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन के डिफेंस को भेदने की ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी की कोशिशें नाकाम रहीं, जबकि ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने ड्रा खेला। सफेद मोहरों से खेलते हुए, अर्जुन डबल रूक एंड गेम में अपनी मामूली बढ़त को भुना नहीं पाए और 41 चालों के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच अंक बराबर हो गए।

 

इससे पहले, हरिकृष्णा ने काली मोहरों से दमदार खेल दिखाया और सुनिश्चित किया कि जाइंट किलर ग्रैंडमास्टर जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा को सफेद मोहरों से जीतने का कोई मौका न मिले।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में LSG से खेलेंगे मोहम्मद शमी? फ्रेंचाइजी की पोस्ट ने मचाई खलबली

दो भारतीय ही खिताब जीतने की दौड़ में

कुल 24 भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की शुरुआत की, जिसमें 82 देशों के 206 खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। चार राउंड के बाद, केवल दो भारतीय ही खिताब जीतने और प्रस्तावित कैंडिडेट स्पॉट हासिल करने की दौड़ में बचे हैं।

 

अर्जुन चैंपियन अरोनियन के खिलाफ खेले

शुक्रवार को, अर्जुन दो बार के चैंपियन अरोनियन के खिलाफ सफेद मोहरों से बढ़त हासिल करने के लिए बेताब थे। ऐसा लग रहा था कि अर्मेनियाई मूल के अरोनियन मुश्किल में पड़ गए हैं क्योंकि उन्हें अपनी 21वीं चाल खेलने में लगभग 30 मिनट लग गए। उन्होंने मुश्किल से निकलने का रास्ता खोज लिया और फिर मजबूत शतरंज खेलकर यह सुनिश्चित किया कि सफेद मोहरों से खेलते हुए वे सैद्धांतिक रूप से बढ़त के साथ दूसरे गेम में जाएं

 

यह भी पढ़ें: ईडन गार्डंस में जसप्रीत बुमराह का कहर, स्टेन का रिकॉर्ड नहीं रहा अछूता

 

हरिकृष्णा के लिए ऐसी कोई मुश्किल नहीं थी क्योंकि वे अल्कांतारा की योजना के लिए पूरी तरह तैयार थे क्योंकि दोनों खिलाड़ी तेजी से रूक-पॉन एंडगेम की ओर बढ़े और फिर 41 चालों में ड्रॉ का विकल्प चुना। खबर लिखे जाने तक, आठ में से छह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।

 

भारतीय परिणाम (राउंड 5, गेम 1)

 

जीएम अर्जुन एरिगैसी ने जीएम लेवोन अरोनियन के साथ 0.5:0.5 से ड्रॉ खेला

 

जीएम जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा ने जीएम पी हरिकृष्णा के साथ 0.5:0.5 से ड्रॉ खेला

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap