logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अर्जेंटीना सेमीफाइनल में... स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लियोनेल मेसी की टीम ने एक्स्ट्रा टाइम तक चले मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-1 से मात दी।

Julian Alvarez Argentina FIFA World Cup 2026

अर्जेंटीना को बढ़त दिलाने के बाद जश्न मनाते जूलियन अल्वारेज, Photo Credit: FIFA World Cup/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम तक खींचे क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया है। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद जूलियन अल्वारेज और लौटारो मार्टिनेज ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर अर्जेंटीना को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया, जहां उसकी भिंड़त इंग्लैंड से होगी। इंग्लैंड ने नॉर्वे को हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई है। दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना स्पेन से होगा और पहली बार FIFA रैंकिंग की टॉप-4 टीमें वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मैच से पहले माना जा रहा था कि अर्जेंटीना आसानी से स्विट्जरलैंड को हरा देगा। हालांकि यह उतना आसान भी नहीं रहा। वर्ल्ड कप में लगातार गोल करने का लियोनेल मेसी का नौ मैचों का सिलसिला टूट गया। मेसी गोल नहीं दाग पाए लेकिन उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वह  FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में 10 असिस्ट करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने 10वें मिनट में कॉर्नर किक ली, जिस पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने हेडर से गोल करके अर्जेंटीना को शुरुआती बढ़त दिलाई। इससे पहले मेसी ने मैदान पर उतरते ही वर्ल्ड कप में 15 नॉकआउट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया था।

 

यह भी पढ़ें: श्रेयस ने पिछले 13 टी20 में सिर्फ 1 मैच जीते, आज हारे तो बनेगा शर्मनाक रिकॉर्ड

लंबे समय तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेली स्विस टीम 

दूसरा हाफ काफी नाटकीय रहा। स्विटरजलैंड ने 67वें मिनट में डैन एनडोये के गोल की मदद से बराबरी हासिल कर ली थी। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही ब्रील एम्बोलो को रेड कार्ड मिल गया, जिससे स्विट्जरलैंड को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। एम्बोलो के रेड कार्ड पर बवाल भी हो सकता है कि फिर से अर्जेंटीना का पक्ष लिया गया। 

 

दरअसल, एम्बोलो से टकराने के कारण अर्जेंटीना के लिएंड्रो पेरेदेस को येलो कार्ड दिखाया गया था। वीडियो से हालांकि जाहिर था कि स्विस खिलाड़ी एम्बोलो अर्जेंटीना के मिडफील्डर से टकराने से पहले ही गिर रहे थे। एम्बोलो को मैच में पहले ही येलो कार्ड मिल चुका था, जो उसे रेडकार्ड में बदल दिया गया। इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार येलो कार्ड का फैसला बदला गया है। नियमों के अनुसार अगर गलत खिलाड़ी को येलो या रेडकार्ड मिलता है तो वीडियो असिस्टेंट रेफरी दखल दे सकता है।

 

यह भी पढ़ें: ना बॉलर चले ना बल्लेबाज, इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से रौंदा

नॉकआउट में अर्जेंटीना की एक और कठिन जीत

वर्ल्ड कप में लगातार 12वां मैच जीतने वाली अर्जेंटीना टीम नॉकआउट स्टेज में कमजोर नजर आई है। केप वर्डे जैसे छोटे से देश के खिलाफ उसका मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम तक खींच गया था। वहीं मिस्र के खिलाफ 79वें मिनट तक टीम 2-0 से पिछड़ रही थी। अब उसे स्विट्जरलैंड के सामने मुश्किल जीत मिली है।


और पढ़ें