फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने समापन की ओर है, क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। रविवार, 19 जुलाई को न्यूयॉर्क में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल से पहले FIFA ने एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया है। इस इवेंट में दुनिया के कई बड़े एंटरटेनमेंट सितारे शामिल होंगे। फाइनल मुकाबले से पहले EGOT विजेता जेनिफर हडसन अमेरिका का राष्ट्रगान गाएंगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी के परफॉर्मर्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ ग्लोबल म्यूजिक आइकन जेनिफर हडसन, रॉबी विलियम्स और कई अन्य दिग्गज कलाकार के नाम शामिल हैं। क्लोजिंग सेरेमनी में संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: FIFA WC: गोल्डन बूट की रेस में एमबापे से आगे निकले मेसी, फाइनल में अर्जेंटीना
कब होगी क्लोजिंग सेरेमनी?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 20 जुलाई को दिन सोमवार को (12:30 AM) न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा. क्लोजिंग सेरेमनी फाइनल मैच शुरू होने से 90 मिनट पहले यानी रविवार को रात 11 बजे होगी। फीफा के इतिहास में पहली बार फाइनल मैच के दौरान हाफ-टाइम शो होगा। यह शो करीब 25 मिनट तक चल सकता है।
यह भी पढ़ें: 18 कैरेट सोना... इटली में डिजाइन, ऐसा है FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इतिहास
परफॉर्मर्स की लिस्ट
मैच से पहले होने वाले इवेंट में टॉम क्रूज खास तौर पर शामिल होंगे. साथ ही जेनिफर हडसन फीफा विश्व कप 2026 फाइनल से पहले अमेरिका के राष्ट्रगान की एक विशेष प्रस्तुति देंगी। क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होने वाले अन्य कलाकारों में रॉबी विलियम्स, इटैलियन रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट लॉरा पौसिनी, अमेरिकी सिंगर निकोल शेरजिंगर और इंटरनेट सेंसेशन आईशोस्पीड जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
कहां देख सकते हैं क्लोजिंग सेरेमनी?
भारत में फीफा विश्व कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी और फाइनल मैच आप Unite8 Sports टीवी चैनलों और ZEE5 ऐप या फिर वेबसाइट पर देख सकते हैं। यह समारोह भारतीय समयानुसार 19 जुलाई की रात 11:00 बजे शुरू होगा, फाइनल मैच से डेढ़ घंटे पहले।