logo

मूड

ट्रेंडिंग:

FIFA वर्ल्ड कप 2026: 4 बार की चैंपियन जर्मनी को पराग्वे ने हरा दिया

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में पराग्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया है। इस हार के बाद जर्मनी का इस टूर्नामेंट से सफर खत्म हो गया है।

germany vs paraguay

पराग्वे ने मनाया जीत का जश्न, Photo Credit: @FIFAWorldCup

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 की शुरुआत में ही बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी का फीफा विश्व कप 2026 से सफर खत्म हो गया है। जर्मनी और पराग्वे के बीच हुई 120 मिनट के मुकाबले में 1-1 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे ने 4-3 से जीत दर्ज कर कमाल कर दिया है। इसे मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है क्योंकि जर्मनी की टीम बेहद मजबूत थी और वह खिताब जीतने की दावेदार भी मानी जा रही थी। 

 

जर्मनी के खिलाफ इस मुकाबले में पराग्वे ने शुरुआत से ही मजबूत डिफेंस दिखाया। जर्मनी ने गेंद पर ज्यादा कंट्रोल रखा और लगातार अटैक किए, लेकिन पराग्वे के खिलाड़ी जर्मनी के अटैक को रोकने में सफल रहे। पहले हाफ के 42वें मिनट में पराग्वे ने गोल करके बढ़त हासिल कर ली। जूलियो एंसीसो ने हेडर के जरिए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे लात-घूंसों से पीटा', क्रिकेटर शशांक सिंह के कुक ने लगाए गंभीर आरोप

दूसरे हाफ में जर्मनी ने बराबर किया स्कोर

दूसरे हाफ में जर्मनी ने वापसी की कोशिश तेज कर दी और जोरदार वापसी भी की। दूसरे हाफ के 54वें मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के क्रॉस पर काई हैवर्ट्ज ने हेडर के जरिए स्कोर 1-1 कर दिया।  इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम बढ़त बनाने में सफल नहीं रही। मैच का समय खत्म होने तक दोनों टीमें 1-1 के साथ बराबरी पर थी जिसके कारण मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया।

एक गोल हुआ रद्द

एक्स्ट्रा टाइम में जर्मनी को बढ़त बनाने का मौका मिला था। जोनाथन ताह ने गोल भी किया, लेकिन वॉल्डेमार एंटोन द्वारा फाउल किए जाने के कारण गोल रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों में से कोई भी टीम एकस्ट्रा टाइम में भी गोल नहीं कर पाई। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

पेनल्टी शूटआउट में क्या हुआ?

पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर दबाव साफ दिखाई दिया। जर्मनी की तमाम कोशिशों के बावजूद टीम को जीत नहीं मिली। जर्मनी ने काई हावर्ट्ज ने पहले ही राउंड में गोल मिस कर दिया, जबकि पराग्वे के मौरिसियो ने 1-0 से बढ़त बना दी। दूसरे राउंड में जर्मनी ने और पराग्वे दोनों ने सफलता हासिल की। तीसरे राउंड में दोनों ने गोल किया और चौथे राउंड में दोनों ने मिस कर दिया। ऐसे में स्कोर 3-2 पर पहुंच गया। जर्मनी की टीम पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। 

 

इसके बाद पांचवे राउंड में जर्मनी के नादीम अमिरी ने गोल किया और पराग्वे ने गोल मिस कर दिया जिससे स्कोर 3-3 की बराबरी पर आ गया। इसके बाद छठे और आखिरी राउंड में जर्मनी ने गोल मिस कर दिया और पराग्वे के जोस कैनाले ने गोल कर दिया। इससे जर्मनी ने 4-3 की बढ़त से मुकाबले में जीत हासिल कर ली। 

वर्ल्ड कप से बाहर हुई जर्मनी

इस हार के साथ जर्मनी का FIFA वर्ल्ड कप 2026का  सफर खत्म हो गया है। जर्मनी के लिए यह एक ऐतिहासिक हार रही क्योंकि टीम को पहली बार वर्ल्ड कप के पेनल्टी शूटआउट में हार मिली। वहीं पराग्वे ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया है। यह मुकाबला वर्ल्ड कप के उन मैचों में शामिल हो गया है जहां एक मजबूत टीम को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी को इस बार FIFA वर्ल्ड कप 2026 का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। पराग्वे जर्मनी को हराकर अगले राउंड में पहुंच गया है। 

Related Topic:#FIFA World Cup

और पढ़ें