logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रोनाल्डो जैसा दिग्गज फ्लॉप... FIFA वर्ल्ड कप 2026 में छाए ये गुमनाम खिलाड़ी

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के पहले सप्ताह में कुछ गुमनाम खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है। वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसा दिग्गज अच्छी शुरुआत नहीं कर सका है।

Vozinha Cristiano Ronaldo

वोजिन्हा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो, Photo Credit: Vozinha/Insta, Cristiano Ronaldo/X

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की शुरुआत निराशाजनक रही है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो बुधवार (17 जून) को कोई कमाल नहीं दिखा पाए, जिससे उनकी टीम पुर्तगाल को कांगो से 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। पुर्तगाल के खराब प्रदर्शन का ठीकरा रोनाल्डो पर फोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है। टूर्नामेंट के पहले सप्ताह में लियोनेल मेसी, किलियन एमबापे, अर्लिंग हालैंड और हैरी केन जैसे सुपरस्टार्स ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं, तो वहीं रोनाल्डो फीके नजर आए। इस बीच कुछ गुमनाम खिलाड़ियों ने भी फुटबॉल फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

 

इन खिलाड़ियों में केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा भी शामिल हैं। स्पेन के खिलाफ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन से इस 40 साल के खिलाड़ी की खूब वाहवाही हो रही है। उन्होंने स्पेन जैसी शक्तिशाली टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया, जिससे हर जगह उनकी चर्चा है। इंस्टाग्राम पर वोजिन्हा के फॉलोअर्स की संख्या 13 मिलियन के पार पहुंच गई है।

 

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी, किस नंबर पर हैं मनप्रीत सिंह?

ये खिलाड़ी भी छाए

कुराकाओ के लिवानो कोमेनेंसिया भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाले सबसे छोटे देश की तरफ से पहला गोल किया। कुराकाओ के फैंस को शायद जर्मनी के हाथों अपनी टीम की 7-1 से मिली करारी हार याद न हो लेकिन उन्हें कोमेनेंसिया का गोल हमेशा याद रहेगा। कतर के बौलेम खौखी ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। इस 35 साल के सेंटर बैक को भले ही गोल का क्रेडिट नहीं मिलेगा, लेकिन उनकी बदौलत ही कतर ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ कराया। खौखी ने स्विस मिडफील्डर मिरो मुहेम के साथ मिलकर गेंद पर कंट्रोल बनाने के लिए छलांग लगाई। इस तरह से उन्होंने मुहेम को आत्मघाती गोल करने के लिए मजबूर किया।  

 

बोस्निया और हर्जेगोविना के जोवो लुकिच ने कनाडा के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले अपने देश के लिए कभी गोल नहीं किया था। कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण उन्हें इस मैच में खेलने का मौका मिला और वह गोल करने में सफल रहे।

 

यह भी पढ़ें: कांगो से नहीं जीत पाया पुर्तगाल, FIFA वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों का क्या हाल है?

 

न्यूजीलैंड के एलिजा जस्ट ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। ईरान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहे मैच में उन्होंने दो गोल दाग न्यूजीलैंड के लिए यह मैच यादगार बना दिया। मिस्र के इमाम अशूर ने भी वर्ल्ड कप मैच में इंटरनेशनल लेवल पर अपना पहला गोल किया। उनके शानदार गोल से मिस्र ने यूरोपीय दिग्गज बेल्जियम को 1-1 से बराबरी पर रोका।


और पढ़ें