logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराया, पहली बार नॉकआउट में पहुंचा आइवरी कोस्ट

इक्वाडोर ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल कर FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है। आइवरी कोस्ट ने भी नॉकआउट में एंट्री ले ली है।

 Plata Ecuador FIFA World Cup

इक्वाडोर के जालो प्लाटा, Photo Credit: FIFA World Cup/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर 2006 के बाद पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली है। जालो प्लाटा के 77वें मिनट में दागे गोल की बदौलत इक्वाडोर ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और जीत दर्ज कर ग्रुप-E में तीसरे स्थान पर फिनिश किया, जिससे उसे राउंड ऑफ 32 का टिकट मिल गया। इक्वाडोर अपने पिछले 22 मैचों में से सिर्फ एक मैच हारा है। मंगलवार को नॉकआउट में उसका मुकाबला मैक्सिको से हो सकता है। 

 

दूसरी तरफ अपने शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही नॉकआउट में जगह पक्की कर चुकी चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम सोमवार को अपना राउंड ऑफ 32 का मैच खेलेगी। टीम का मुकाबला पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया या स्वीडन में से किसी एक से होने की संभावना है। जर्मनी की लगातार जीत का सिलसिला इस हार के साथ 11 मैच पर रुक गया, जो 1979-80 में बने टीम रिकॉर्ड से बस एक मैच कम था।

 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को लगी 12 करोड़ की चपत, IPL में और किसे इतना बड़ा नुकसान हुआ है?

आइवरी कोस्ट पहली बार नॉकआउट में

निकोलस पेपे के दो गोल की बदौलत आइवरी कोस्ट ने कुराकाओ को 2-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में प्रवेश किया। आइवरी कोस्ट ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इक्वाडोर को 1-0 से हराया था लेकिन ग्रुप-E के अपने दूसरे मैच में वह जर्मनी से हार गया था। आइवरी कोस्ट की टीम अब नॉकआउट में 30 जून को ग्रुप-I में दूसरे पायदान पर रहने वाली फ्रांस या नॉर्वे की टीम से भिड़ेगी। कुराकाओ को जीत की जरूरत थी लेकिन वह नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाला सबसे छोटा देश बनने में नाकाम रहा।  

 

स्पेनिश क्लब विलारीयाल के लिए खेलने वाले पेपे ने मैच के सातवें मिनट में ही आइवरी कोस्ट को बढ़त दिला दी, जिसके बाद टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। आइवरी कोस्ट को अगले राउंड में जाने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन उन्होंने पूरे जोश के साथ खेला और कुराकाओ को बराबरी करने का कोई मौका नहीं दिया। 

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को रौंद सेमीफाइलन के करीब पहुंचा भारत, राधा-शेफाली का कहर

 

आइवरी कोस्ट को स्टेडियम में दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा था और जब पेपे ने 64वें मिनट में बाएं पैर से दनदनाता हुआ शॉट मारकर जीत पक्की की तो नारंगी जर्सी पहने टीम के प्रशंसक खुशी से झूम उठे। पेपे को इसके तीन मिनट बाद बाहर बुला लिया गया, जिससे कि वे 30 जून के उस मैच के लिए थोड़ा और आराम कर सकें जो उनकी नेशनल टीम के लिए वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा मैच होगा।


और पढ़ें