logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Spain vs Argentina: कब, कहां और कितने बजे देखें FIFA वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला?

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब फाइनल में पहुंच गया है। अर्जेंटीना और स्पेन वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

FIFA World Cup Final live streaming

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 स्पेन बनाम अर्जेंटीना, Photo Credit: FIFAWorldCup/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करीब एक महीने तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में चले फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दोनों दिग्गज टीमें अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में विश्व फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

 

स्पेन ने सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री मार ली। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन दमदार रहा है, ऐसे में फाइनल मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन ग्लव की रेस में कौन-कौन आगे है?

कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला?

भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सोमवार, 20 जुलाई को रात 12:30 बजे शुरू होगा। देर रात होने के बावजूद भारतीय फुटबॉल प्रेमियों में फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी, जबकि स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की कोशिश करेगा।

 

फाइनल मुकाबला अमेरिका के ईस्ट रदरफोर्ड में मौजूद मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में 80 हजार से ज्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता है। भारत में फुटबॉल फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं। वहीं, टीवी पर इसका सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स के एसडी और एचडी चैनलों पर होगा। अगर आपके पास डीडी फ्री डिश है तो आप इस महामुकाबले का लाइव मजा डीडी स्पोर्ट्स पर भी ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'गोल्डन बूट' कभी नहीं जीत पाए हैं मेसी, फाइनल में एमबापे को छोड़ेंगे पीछे?

इतिहास और रिकॉर्ड पर रहेगी नजर

अर्जेंटीना अब तक 1978, 1986 और 2022 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है। अगर टीम इस बार भी ट्रॉफी अपने नाम कर लेती है तो यह उसका चौथा वर्ल्ड कप होगा। वहीं, स्पेन ने अब तक सिर्फ एक बार, 2010 में वर्ल्ड कप जीता है और अब उसकी नजर दूसरे खिताब पर होगी।

 

वर्ल्ड कप के इतिहास में स्पेन और अर्जेंटीना की अब तक सिर्फ एक बार टक्कर हुई है। 1966 वर्ल्ड कप में खेले गए उस मुकाबले में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। स्पेन की टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल खेलने उतर रही है, जबकि अर्जेंटीना रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेगा।


और पढ़ें