logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 के बीच CSK स्टार ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे विजय शंकर भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। विजय शंकर पिछले IPL सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

Vijay Shankar MS Dhoni

विजय शंकर और महेंद्र सिंह धोनी, Photo Credit: Vijay Shankar/Insta

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार (22 मई) को सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर इसकी जानकारी दी। 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे इस पेसर ऑलराउंडर ने लंबे-चौड़े नोट में अपने क्रिकेट सफर को याद किया। साथ ही उन्होंने साफ किया किया वह पूरी तरह क्रिकेट नहीं छोड़ रहे हैं और नए विकल्प के साथ क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

 

35 साल के विजय शंकर ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच 2019 में खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में वर्ल्ड कप मैच के दौरान उनके पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए और फिर कभी टीम में वापसी नहीं कर सके। विजय शंकर IPL में आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में दिखे थे। उन्होंने पिछले सीजन CSK के लिए 5 पारियों में 129.67 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए थे। CSK से रिलीज होने के बाद विजय शंकर IPL 2026 के ऑक्शन में उतरे थे लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें: CSK ने ऑक्शन में फूंके 41 करोड़, फिर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची, कहां हुई चूक?

क्रिकेट मेरी जिंदगी...

विजय शंकर ने लिखा कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जिंदगी रही है। उन्होंने नागपुर में भारत के 500वें वनडे मैच में आखिरी ओवर फेंकने और 2019 वर्ल्ड कप में पहली गेंद पर विकेट लेने को सबसे यादगार पल बताया। विजय शंकर ने लिखा, 'देश के लिए खेलना मेरे जीवन के सबसे गर्व और खुशी भरे पलों में से एक रहेगा। मैंने घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने का फैसला किया है, ताकि नए अवसरों की तलाश कर सकूं और आगे भी क्रिकेट से जुड़ा रहूं।'

 

विजय शंकर ने BCCI, IPL टीमों और अपनी घरेलू टीम तमिलनाडू क्रिकेट का धन्यवाद किया और साथ ही स्वीकार किया कि क्रिकेट करियर के दौरान उन्हें आलोचना, ट्रोलिंग और भारी नफरत का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा इसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ना चुना। 

 

विजय शंकर ने लिखा, 'मैंने बहुत ज्यादा नफरत और निगेटिविटी देखी है लेकिन मैंने उसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ने का रास्ता चुना। अगर मैं ऐसा कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है। क्रिकेट ने मुझे जिंदगी जीना सिखाया है। क्रिकेट ही मेरी जिंदगी है।' उन्होंने अपने कोच, सपोर्ट स्टाफ, फिजियो, ट्रेनर, मीडिया, दोस्तों और परिवार का भी खास धन्यवाद किया। आखिर में विजय शंकर ने लिखा कि मैं हमेशा क्रिकेट का आभारी रहूंगा। क्रिकेट ने मुझे पहचान दी, जिंदगी दी और सबकुछ सिखाया।

 

यह भी पढ़ें: 2027 में धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के कप्तान ऋतुराज के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

विजय शंकर का ऐसा रहा करियर

दाएं हाथ के बल्लेबाज और मीडियम पेस बॉलिंग ऑलराउंडर विजय शंकर ने 2018 में निदहास ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 12 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 324 रन बनाए और 9 विकेट अपने नाम किए। IPL में वह 4 टीमों के लिए खेले। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (2014 और 2025), सनराइजर्स हैदराबाद (2017, 2019-2021), दिल्ली कैपिटल्स (2018) और गुजरात टाइटंस (2022-2024) का प्रतिनिधित्व किया। IPL में उनके नाम 1233 रन और 9 विकेट दर्ज हैं।

 

विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट में 2012 में डेब्यू किया था। उन्होंने 77 फर्स्ट क्लास, 112 लिस्ट-ए और 159 टी20 मैच खेले। विजय शंकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 46.73 की औसत से 4,253 रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 43 विकेट भी लिए। उन्होंने लिस्ट ए में 34.87 की औसत से 2,790 रन बनाए। इसमें उनके नाम दो शतक, 15 अर्धशतक और 73 विकेट रहे। टी20 में विजय शंकर ने 2,583 रन बनाए और 38 विकेट लिए।


और पढ़ें