logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात ने कोलकाता को दी शिकस्त, गिल ने खेली आतिशी पारी

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अहमदाबाद में खेले गए 25वें मैच में गुजरात ने 5 विकेट से करारी शिकस्त दी।

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders

जीटी ने केकेआर को हराया। ( Photo Credit: X/@IPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने अपने घर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से बड़ी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 10 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 180 रन बनाए। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल की 86 रनों की आतिशी पारी की बदौलत गुजरात ने केकेआर के खिलाफ आसान सी जीत दर्ज की। शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 86 रनों की जबरदस्त पारी खेली। 

 

कोलकाता के मुकाबले गुजरात ने बेहतरीन शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। सुदर्शन ने 16 गेंदें खेलीं। 2 छक्के और एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। 95 रन के स्कोर पर जीटी को दूसरा झटका जॉस बटलर के रूप में लगा। उन्होंने 15 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। वाशिंगटन सुंदर 13 गेदों पर 13 रन ही बना सके।

 

कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली। 16.6 ओवर में वैभव अरोड़ा की गेंद पर शॉट लगाने का प्रयास किया। हालांकि सीमा रेखा के पास कैमरन ग्रीन ने उनका शानदार कैच पकड़ा। गिल के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने गुजरात की पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 16 गेंदों में 19 रन की पारी खेली। हालांकि आखिरी ओवर में रमनदीप सिंह का शिकार बन गए। राहुल तेवतिया ने नाबाद 7 और शाहरुख खान ने 3 रनों की पारी खेली। दोनों की जोड़ी ने आखिरी 2 गेंद रहते टीम को शानदार जीत दिलाई।

 

केकेआर की गेंदबाजी: कार्तिक त्यागी सबसे महंगे गेंदबाद साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं की। वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट झटके। 4 ओवर में 34 रन दिए। रमनदीप सिंह ने सिर्फ आखिरी ओवर की पांच गेंदें फेंकीं और एक सफलता अपने नाम की। सुनील नरेन और वैभव अरोड़ा को एक-एक विकेट मिले। 

रिंकू, रमनदीप और रघुवंंशी... सब फेल

केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना खाते खोले कैप्टन अजिंक्य रहाणे को आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। उस वक्त टीम का स्कोर महज 5 रन था। 21 रन के स्कोर पर अंगकृष रघुवंशी के रूप में दूसरा झटका लगा। उन्होंने आठ गेंदों का सामना किया और टीम के स्कोर में सिर्फ 8 रनों का योगदान दिया। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा विकेट गिरा। टिम सीफर्ट 19 (14) बन बनाकर आउट गए।

 

केकेआर की लड़खड़ाती पारी को कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल की जोड़ी ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी की। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल का विकेट भी गिर गया। उन्होंने 20 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। 

 

रमनदीप ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए। कार्तिक त्यागी ने 6 रनों का योगदान दिया। रिंकू सिंह सिर्फ 1 रन ही बना सके। अनुकूल रॉय भी सिर्फ 9 रन ही बना पाए। केकेआर के तीन बल्लेबाज कप्तान रहाणे, वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन शून्य पर आउट हुए। चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। 

 

काम नहीं आई कैमरन ग्रीन की पारी: कोलकाता की तरफ से कैमरन ग्रीन ने सबसे बेहतरीन पारी खेली। 55 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 79 की शानदारी पारी खेली। ग्रीन की पारी के बदौलत ही केकेआर का स्कोर 180 रनों तक पहुंचा।

 

गुजरात की गेंदबाजी: कगिसो रबाडा ने शानदारी गेंदबाजी की। 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। रबाडा ने टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह को अपना शिकार बनाया। मोहम्मद सिराज ने कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन को आउट किया। 4 ओवर में 5.80 की इकॉनमी से 23 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने अनुकूल रॉय का विकेट झटका। 4 ओवर में 32 रन दिए।

 

राशिद खान और अशोक शर्मा बेहद महंगे साबित हुए। शर्मा ने 4 ओवर में 45 रन देकर रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह को पवेलियन भेजा। राशिद खान के नाम एक सफलता रही। 4 ओवर में 44 रन देकर कैमरन ग्रीन का विकेट झटका। 


और पढ़ें