logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत के बाद साउथ कोरिया-जापान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में साउथ कोरिया और जापान ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत और मलेशिया ने पहले ही अंतिम-4 का टिकट कटा लिया था।

Team India South Korea Hockey

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और साउथ कोरियाई खिलाड़ी, Photo Credit: Hockey India/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में सेमीफाइनल की 4 टीमें तय हो गई है। मेजबान भारतीय टीम और मलेशिया ने लगातार तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। अब साउथ कोरिया और जापान ने अंतिम-4 में एंट्री ले ली है। साउथ कोरिया ने रविवार (1 नवंबर) को बांग्लादेश को 5-0 से हराया, जबकि जापान ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला। 

 

साउथ कोरिया की टीम चार मैच में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। उसके लिए डेन सोन ने 17वें, 32वें और 51वें मिनट में गोल करके हैट्रिक बनाई, जबकि ग्युनवू पार्क ने सातवें और 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। साउथ कोरिया की टीम सोमवार को अपने अंतिम राउंड रबिन मुकाबले में भारत से भिड़ेगी।

 

यह भी पढ़ें: साइफर्ट का कैच छोड़ना टीम इंडिया को पड़ा भारी, न्यूजीलैंड ने जीता पांचवां टी20

चीन के लिए ड्रॉ नहीं था पर्याप्त

दिन के दूसरे मुकाबले में जापान ने आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल गंवा दिया, जिससे उसे चीन की युवा टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा। चीन ने आठवें मिनट में झांग जियालियांग के मैदानी गोल की मदद से बढ़त बनाई। जापान के कप्तान राइकी फुशिशिमा ने 48वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। 

 

इसके कुछ ही सेकेंड बाद युमा नागाई ने मैदानी गोल दागकर जापान को 2-1 से आगे कर दिया। हालांकि चीन ने मैच के अंतिम मिनट में चेन बेनहाई ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल की मदद से स्कोर 2-2 कर दिया। मगर यह ड्रॉ चीन को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं था और जापान ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 1968 का ऐतिहासिक डुनेडिन टेस्ट, जब भारत ने विदेशी जमीन पर जीतना सीखा

भारत की मलेशिया से टक्कर

भारतीय टीम चौथे राउंड रॉबिन मैच में मलेशिया से भिड़ रही है। दोनों टीमें हाल ही में एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। भारत ने जापान के आइची-नागोया में मलेशिया को 5-1 से हराया था। हालांकि मलेशियाई टीम से भारत को हमेशा कड़ी चुनौती मिली है। देखना होगा कि टीम इंडिया इस बार मलेशियाई चुनौती का कैसे सामना करती है।

Related Topic:#Hockey

और पढ़ें