logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games 2026 में फ्लॉप, अब आर्कटिक ओपन से उम्मीद, कमाल करेंगे भारतीय शटलर?

पीवी सिंधू की अगुवाई में भारतीय शटलर मंगलवार से फिनलैंड के वंता में आर्कटिक ओपन सुपर 500 में उतरेंगे। एशियाई खेलों में टीम को एक ही पदक मिला था।

PV Sindhu  Arctic Open Super 500

पीवी सिंधू। फाइल फोटो। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू की अगुवाई में भारतीय शटलर मंगलवार, 6 अक्टूबर से यहां शुरू हो रहे आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उतरेंगे। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 5 लाख अमेरिकी डॉलर है। भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से अपने बीडब्ल्यूएफ सत्र की नए सिरे से शुरुआत करेंगे।

एशियाई खेलों में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। टीम को केवल एक पदक मिला था। किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। बड़े खिलाड़ियों ने भी निराश किया था।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप में चूके, चाइना मास्टर्स में कमाल दिखाएंगे भारतीय शटलर्स?

पीवी सिंधू कर पाएंगी कमाल?

पीवी सिंधू को एशियाई खेलों के महिला सिंगल क्वार्टरफाइनल में चीन की चेन युफेई से कड़े मुकाबले में हार मिली थी। 31 साल की पीवी सिंधू अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल जापान ओपन जीता है। वह पहले दौर में क्वालीफायर से खेलेंगी।

श्रीकांत और प्रणय से क्या उम्मीद है?

श्रीकांत और प्रणय इस टूर्नामेंट में अपनी फॉर्म फिर से पाने की कोशिश करेंगे। श्रीकांत का पहला मैच कनाडा के ब्रायन यांग से होगा। प्रणय का सामना डेनमार्क के चौथी वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोनसेन से होगा।

तन्वी शर्मा से क्या उम्मीद है?

महिला सिंगल में तन्वी शर्मा का मुकाबला चीनी ताइपे की चियू पिन-चियान से होगा। तन्वी ने ताइपे ओपन सुपर 300 जीता है। इशारानी बरुआ वियतनाम ओपन सुपर 100 में उपविजेता रही थीं। उनका सामना थाईलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त रत्चानोक इंतानोन से होगा।

यह भी पढ़ें: अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीनी शटलर को हराया

अश्मिता चालिहा किससे भिड़ेगी?

अश्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता है। उनका सामना डेनमार्क की सातवीं वरीयता प्राप्त लाइन क्रिस्टोफरसन से होगा। उन्नति हुडा का मुकाबला चीन की हान कियान शी से होगा।

हरिहरन और MR की जोड़ी से क्या उम्मीद है?

मेन्स डबल में हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन की भिड़ंत इंग्लैंड के एलेक्स ग्रीन और जैक रस से होगी। पांचवीं वरीयता प्राप्त कृष्णा प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय का सामना चीन के हे जी टिंग और रेन जियांग यू से होगा।

Related Topic:#Badminton

और पढ़ें