logo

ट्रेंडिंग:

उम्र 38 साल, पोजिशन नंबर 1, रोहित शर्मा ने ODI में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ICC ODI रैंकिंग में नंबर वन खिलाड़ी हो गए हैं। वह ऐसा कर पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

Rohit Sharma and Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली। (Photo Credit: PTI)

रोहित शर्मा 38 साल की उम्र में वनडे के नंबर वन खिलाड़ी बने हुए हैं। ICC की नई रैंकिंग में वह पहले नंबर पर हैं। उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक कोई भी खिलाड़ी 38 साल की उम्र तक वनडे में नंबर वन खिलाड़ी की रैंक हासिल नहीं कर पाया था। रोहित शर्मा ने यह कारनामा कर दिखा गया है। रोहित शर्मा पुरुष टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित शर्मा ने मौजूदा टेस्ट और वनडे कैप्टन शुभमन गिल को भी पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया में उनका जलवा नहीं चल पाया था। 

रोहित शर्मा ने 38 साल और 182 दिन की उम्र में ICC पुरुष ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 मुकाम हासिल किया है। वह सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं, जिसके नाम यह उपलब्धि है। उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले T20 मुकाबले के पल-पल की खबर

सचिन को छोड़ दिया पीछे 

सचिन तेंदुलकर जब 38 साल के थे, तब साल 2011 में उन्होंने टेस्ट रैंकिंग में टॉप पोजिशन हासिल की थी। ODI में रोहित शर्मा ने पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है। वह अपने करियर के आखिरी दौर में हैं। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया कमाल

रोहित ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन ODI मैचों की सीरीज में कमाल की पारियां खेलीं। उन्होंने तीन पारियों में 202 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सिडनी में हुए मैच में रोहित ने शानदार शतक जड़ा, जिससे भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की। यह उनका 33वां ODI शतक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50वां शतक था। इस सीरीज में रोहित ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 

कैसे बढ़ी रेटिंग?

रोहित शर्मा की रेटिंग 36 पॉइंट से बढ़कर 781 हो गई। वह कैप्टन शुभमन गिल को पछाड़कर टॉप पर पहुंचे। गिल अब तीसरे नंबर पर खिसक गए। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे स्थान पर हैं। शुभमन गिल ने सीरीज में सिर्फ 43 रन बनाए। 

विराट कोहली ने पहले दो मैचों में लगातार शून्य बनाया, लेकिन तीसरे मैच में नाबाद 74 रन जड़े। फिर भी वे 5वें से 6ठे स्थान पर खिसक गए। श्रेयस अय्यर 9वें नंबर पर पहुंचे।रोहित का पिछला बेस्ट 2019 वर्ल्ड कप में नंबर-2 था, जहां उन्होंने 5 शतक लगाकर 882 रेटिंग हासिल की थी। 

यह भी पढ़ें: IND vs AUS 1st T20: टीम इंडिया या ऑस्ट्रेलिया, मनुका ओवल की पिच के लिए बेहतर है?

रोहित के नाम क्या-क्या रिकॉर्ड हैं?

  • रोहित शर्म, कमाल के ओपनर बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन जड़े हैं। उन्होंने विरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया था। विरेंद्र सहवाग से 11 पारियां कम खेलकर भी उन्होंने 15,758 रन को पार कर दिया था। भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। सचिन के 45 शतकों की बराबरी रोहित शर्मा ने की है। दुनिया में रोहित शर्मा से आगे सिर्फ डेविड वॉर्नर हैं। उनके नाम 49 शतक हैं।

  • रोहित शर्मा ODI में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम 9 शतक लगाने का रिकॉर्ड था, रोहित शर्मा ने इसकी बराबरी कर ली है। वहीं 38 साल की उम्र में उन्होंने सचिन के भी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में सबसे ज्यादा ODI में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वह अब तक इन देशों में 14 से शतक जड़ चुके हैं। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap