logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-2 बने शुभमन गिल, कोहली-रोहित कहां हैं?

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को ताजा ICC ODI रैंकिंग में 3 पायदान का फायदा हुआ है। शुभमन वर्ल्ड नंबर-2 बल्लेबाज बन गए हैं।

Virat Kohli Rohit Sharma Shubman Gill

विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रैंकिंग अपडेट कर दी है। बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को 3 पायदान का फायदा हुआ है। शुभमन वर्ल्ड नंबर-2 बन गए हैं। वह टॉप पर काबिज न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल से महज 24 रेटिंग पॉइंट ही पीछे हैं। शुभमन ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 84, जबकि दूसरे वनडे में 154 रन जड़े थे। 

 

शुभमन ने तीसरे वनडे में बल्लेबाजी नहीं की थी। ईशान किशन ने 21 पायदान की छलांग लगाई है। वह 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान ने भी वनडे में अफगानों को जमकर धोया था। भारतीय गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर 22वें, प्रसिद्ध कृष्णा 34 पायदान ऊपर 58वें और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर 17 स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 71वें स्थान पर पहुंच गए।

रोहित-कोहली कहां हैं?

विराट कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। इससे उन्हें नुकसान हुआ और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर एक स्थान ऊपर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि केएल राहुल दो स्थान लुढ़कर 11वें स्थान पर आ गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 25 चौके-छक्के... वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने फिर ठोका शतक

टेस्ट रैंकिंग में हुआ बड़ा फेरबदल

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 253 रन की जीत में 10 विकेट लेने वाले हेनरी के बुमराह के बराबर अंक हो गए हैं और वह संयुक्त रूप से नंबर एक स्थान पर हैं। जैक कोवी और रिचर्ड हैडली के बाद 36 सालों में पहली बार न्यूजीलैंड का कोई तेज गेंदबाज शीर्ष पर पहुंचा है। इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जो रूट फिर से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं।


और पढ़ें