logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ICC महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, वेस्टइंडीज से भारत का पहला मैच

ICC ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया अपने टाइटल डिफेंस अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी।

ICC U19 Women's T20 World Cup 2027

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपते ICC चेयरमैन जय शाह, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ICC अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल आ गया है। यह टूर्नामेंट अगले साल 21 जनवरी से 6 फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल में खेला जाएगा। दो बार के चैंपियन भारत को सह-मेजबान नेपाल, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। टीम इंडिया अपने टाइटल डिफेंस अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को काठमांडू में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी।

 

बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 21 जनवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेलेंगे, जबकि इसी दिन सिलहट में ऑस्ट्रेलिया का सामना नाइजीरिया से होगा। ग्रुप स्टेज के मैच 26 जनवरी तक खेले जाएंगे। इसके बाद सुपर-6 स्टेज शुरू होगा। टूर्नामेंट के मैच चट्टोग्राम, सिलहट और काठमांडू में खेले जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल 4 फरवरी को चट्टोग्राम में होगा। फाइनल भी 6 फरवरी को चट्टोग्राम में ही होगा।

 

यह भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड की झड़ी, आयुष, प्रवीण और सचिन ने लहराया तिरंगा

ग्रुप-बी में है पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है। इसका मतलब है कि ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान की टक्कर नहीं होगी। ये दोनों टीमें टूर्नामेंट के अगले राउंड में आमने-सामने हो सकती हैं। पाकिस्तान वाले ग्रुप में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और सामोआ है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप-सी में है। इसमें नाइजीरिया के अलावा बांग्लादेश और UAE की टीमें भी हैं। ग्रुप-डी में इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड है।

ये है टूर्नामेंट का फॉर्मेट

महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह तीसरा एडिशन है, जिसमें 16 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद टीमें सुपर-6 के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-6 स्टेज में भी 2 ग्रुप होंगे। इन दोनों ग्रुपों की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री लेगी, जहां से वे खिताब की ओर कदम बढ़ाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: पेसर अजित अगरकर के बाद स्पिनर प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर

ग्रुप इस प्रकार है: 

  • ग्रुप-ए - भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल
  • ग्रुप-बी - साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, समोआ
  • ग्रुप-सी - ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया, UAE  
  • ग्रुप डी - इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका, स्कॉटलैंड


और पढ़ें