ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां एडिशन इंग्लैंड में आयोजित किया जा रहा है। इस एडिशन में 12 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आगाज 12 जून से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड की टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेगी। उसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले गए पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। 2009 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने वाली वह चौथी टीम बनी थी।
ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है। उसने 6 बार खिताब पर कब्जा किया है। वहीं न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें भी 1-1 बार खिताब जीत चुकी हैं। भारतीय टीम अब तक ट्रॉफी से दूर है। टीम इंडिया ने 2020 में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन उसे खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में रौंद दिया था। आइए इस एडिशन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारियां आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: 'पाक में खेल लिए तो भारत में किस बात का डर?' लिटन दास ने खोली बांग्लादेश की पोल
नई टीम कौन सी है?
नीदरलैंड्स की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार भाग लेगी। उसने क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट कटाया है। क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में नीरलैंड्स ने पिछले एडिशन के डेब्यूटंट स्कॉटलैंड को मात दी थी।
टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या है?
सभी 12 टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के दौरान टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री लेंगी, जहां से फाइनलिस्ट तय होंगी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की टीम से बाबर की छुट्टी... आगा-अफरीदी भी हुए बाहर, फरहान को मिली कमान
| ग्रुप - 1 |
ग्रुप-2 |
| भारत |
इंग्लैंड |
| ऑस्ट्रेलिया |
न्यूजीलैंड |
| साउथ अफ्रीका |
वेस्टइंडीज |
| पाकिस्तान |
श्रीलंका |
| नीदलैंड्स |
आयरलैंड |
| बांग्लादेश |
स्कॉटलैंड |
वेन्यू कौन-कौन से हैं?
टूर्नामेंट के सभी 33 मैच इंग्लैंड के 7 वेन्यू पर खेले जाएंगे। ये 7 वेन्यू हैं - ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, एजबेस्टन, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, हैम्पशायर बाउल, ओवल और लॉर्ड्स। सेमीफाइनल की मेजबानी ओवल को दी गई है। वहीं खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स में होगा।
प्राइज मनी कितनी है?
ICC ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 87 लाख, 64 हजार, 615 डॉलर की रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान किया है। यह पिछले एडिशन के मुकाबला 10 फीसदी ज्यादा है। खिताब जीतने वाली टीम को 23 लाख, 40 हजार डॉलर (लगभग 22.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं उप-विजेता को 11 लाख, 70 हजार डॉलर (लगभग 11.15 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
सेमीफाइनल से हारकर बाहर होने वाली टीमें 6 लाख 75 हजार डॉलर (लगभग6.43 करोड़ रुपये) की हकदार होंगी। ग्रुप स्टेज में हर जीत के लिए टीमों के 31,154 डॉलर अलग से मिलेंगे। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 12 टीमों को 2 लाख 47 हजार 500 डॉलर (लगभग 2.35 करोड़ रुपये) मिलना पक्का है।
भारत में कहां दिखेगा टी20 वर्ल्ड कप?
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भारत में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मोबाईल पर मैच देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।