भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 सितंबर) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर कौन होगा, इसे लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज है।
संजू सैमसन
और
वैभव सूर्यवंशी
में से कोई एक ही खेल सकेगा। समझा जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जिसे भी अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जाएगा, वह एशियन गेम्स में भी पारी की शुरुआत करेगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज ओपनर से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से पहला सवाल यही किया गया कि वैभव खेलेंगे या संजू? श्रेयस ने इसका साफ-साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में फैसला काफी मुश्किल होगा।
यह भी पढ़ें: कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने जीता US ओपन का खिताब, सबालेंका की बादशाहत खत्म
संजू की गैरमौजूदगी में वैभव ने काटा गदर
इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में संजू की जगह वैभव को मौका मिला था। वैभव अपने इंटरनेशनल करियर के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं चल सके। वह 14, 13 और 15 का ही स्कोर बना सके। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 50 रन की पारी खेली। दूसरे मैच में वह 20 रन बनाकर आउट हुए। सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में वैभव ने 81 रन की पारी खेली।
जिम्बाब्वे दौरे से संजू को आराम दिया गया था। अब टीम में उनकी वापसी ने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंभीर और श्रेयस की जोड़ी को वैभव और संजू में से किसी एक को ही चुनना होगा और यह फैसला बेहद कठिन होने वाला है, क्योंकि संजू की गैरमौजूदगी में युवा सनसनी वैभव ने अच्छा प्रदर्शन कर ओपनिंग स्लॉट के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
यह भी पढ़ें: 'सॉरी मम्मी-पापा...', एशियन गेम्स से बाहर हुईं दिव्यांशी बोलीं- जान दे दूंगी
संजू के हक में जाएगी यह चीज
वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। अभिषेक भी लेफ्ट हैंडर हैं। ऐसे में दोनों के ओपनिंग करने पर भारत के टॉप-3 में कोई दाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं होगा। ईशान किशन भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के टॉप-3 में 3-3 बाएं हाथ के बल्लेबाजों के होने से परेशानी हुई थी, जिसके बाद संजू को प्लेइंग-XI में वापस लाया गया था और उन्होंने लगातार 3 अर्धशतक जड़ टीम को चैंपियन बनाया था। संजू का दाएं हाथ का बल्लेबाज होना, एक बार फिर उनके काम आ सकता है।