logo

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप मैच सेमीफाइनल मैच कहां दिखेगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। जानिए इस मुकाबले का लुत्फ कहां उठा सकते हैं।

India vs Afghanistan

भारत बनाम अफगानिस्तान, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटा लिया है। अब फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनने के लिए भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने है। भारत ने सुपर-6 के ग्रुप-1 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं अफगानिस्तान ने ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर फिनिश किया था। ऐसे में दोनों टीमों की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल में हो रही है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

 

भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा है कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। म्हात्रे का मानना है कि विकेट अच्छी है। अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने भी कहा कि हरारे की पिच बैटिंग के लिए अच्छी है। महबूब ने आगे कहा कि हम इस मुकाबले के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। आयरलैंड के खिलाफ 163 रन की पारी खेलने वाले फैसल शिनोजादा को लेकर अफगानी कप्तान ने कहा कि वह बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

 

यह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कैसे देख सकते हैं लाइव?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे सेमीफाइन मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो है। टीवी पर मैच देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ट्यून करना होगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और उसके वेबसाइट पर हो रही है। मोबाईल पर फ्री में इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

 

यह भी पढ़ें: एक देसी, एक विदेशी, WPL में कहर ढा रही शिप्रा और चार्ली की जोड़ी

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

अफगानिस्तान - उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान और विकेटकीपर), अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी ओमरजई, अब्दुल अजीज, वहीदुल्लाह जादरान

 

भारत - आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap