logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर टीम इंडिया को 180 पर समेटा

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए 48 रन देकर 6 विकेट झटके। टेस्ट क्रिकेट में उनका यह बेस्ट प्रदर्शन है।

Mitchell Starc Fifer with Pink Ball

मिचेल स्टार्क। (फोटो - Cricket Australia/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 180 रन पर ढेर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एडिलेड ओवल मैदान पर पिंक बॉल से कहर बरपाते हुए 48 रन देकर 6 विकेट चटकाए। टेस्ट मैच की एक पारी में यह उनका बेस्ट प्रदर्शन है। स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में 15वीं बार पंजा खोला, जबकि भारत के खिलाफ उन्होंने पहली बार ये कारनामा किया है।

 

स्टार्क के आगे नहीं टिक सके भारतीय बल्लेबाज

 

पर्थ में 295 रन से जीत के बाद एडिलेड पहुंची भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने केएल राहुल (37) और विराट कोहली (7) का विकेट झटक भारत के शीर्ष क्रम को झकझोरा। स्टार्क ने 4 गेंद के अंदर आर अश्विन और हर्षित राणा को चलता कर भारत के खिलाफ टेस्ट में पहली बार 5 विकेट लेने का कारनाम किया। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को आउट कर अपना छठा विकेट लेते हुए भारतीय पारी को समेटा।

 

टेस्ट की एक पारी में मिचेल स्टार्क का बेस्ट बॉलिंग फिगर

  • 6/48 बनाम भारत, एडिलेड (2024)
  • 6/50 बनाम श्रीलंका, गॉल (2016)
  • 6/66 बनाम पाकिस्तान, एडिलेड (2019)
  • 6/111 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम (2015)
  • 6/154 बनाम साउथ अफ्रीका, पर्थ वाका (2012)

रेड्डी ने भारत को 200 के करीब पहुंचाया

 

मिचेल स्टार्क के कहर से भारत का स्कोर 141/8 हो गया था। पर्थ टेस्ट की तरह भारत की पारी 150 के आसपास ढेर होती दिख रही थी। नीतीश रेड्डी ने यहां से मोर्चा संभाला और भारत को 180 के स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने 54 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 42 रन बनाए। इससे पहले केएल राहुल और शुभमन गिल (31) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। दोनों बल्लेबाज सेट होने के बाद आउट हुए। छठे नंबर पर उतरे कप्तान रोहित शर्मा 3 रन ही बना पाए। रोहित और गिल को स्कॉट बोलैंड ने LBW आउट किया।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

 

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, आर अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

 

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्सवीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), नेथन लायन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बौलेंड


और पढ़ें