logo

ट्रेंडिंग:

लीड्स टेस्ट: इंग्लैंड का स्कोर 320 के पार, हैरी ब्रूक ने जड़ा अर्धशतक

लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने 118 रन बनाए। भारतीय टीम को लंच से पहले दो सफलता मिली। हैरी ब्रूक अर्धशतक जड़कर नाबाद हैं।

Indian Test Team

बेन स्टोक्स का विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते मोहम्मद सिराज। (Photo Credit: BCCI/X)

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज (22 जून) तीसरा दिन है। लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम भारत की पहली पारी के स्कोर से 144 रन पीछे है। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ क्रीज पर डटे हुए हैं। ब्रूक अर्धशतक (57) जड़कर खेल रहे हैं जबकि स्मिथ 29 रन पर नाबाद हैं।

 

इंग्लैंड ने कल के अपने स्कोर (209/3) को आगे बढ़ाते हुए पहले सेशन में 118 रन बनाए। भारतीय टीम को प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने एक-एक सफलता दिलाई। प्रसिद्ध ने शतकवीर ओली पोप (106) का विकेट झटका। वहीं सिराज ने इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को चलता किया।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम के कोच बनेंगे गांगुली? सियासी पारी से किया इनकार

पंत ने टपकाया ब्रूक का कैच

भारत को दिन की शुरुआत में ही पोप का विकेट मिल गया था। पोप ने प्रसिद्ध की बाहर जाती पटकी हुई गेंद के साथ छेड़खानी की और अपना विकेट गंवाया। इसके बाद ब्रूक और स्टोक्स के बीच 51 रन की साझेदारी हुई। सिराज ने इस जोड़ी को तोड़ा। 276 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी पारी सिमटने के बाद भारत के पास पहले सेशन को अपने नाम करने का अच्छा मौका था लेकिन ऋषभ पंत बड़ी गलती कर बैठे।

 

71वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद ब्रूक के बल्ले का किनारा लेकर पंत के पास गई थी और वह इसे लपकने में नाकाम रहे। पंत के पास मुश्किल मौका था लेकिन अगर वह इसे लपक लेते तो भारत की स्थिति कुछ और होती। ब्रूक इस समय 46 रन के निजी स्कोर पर थे।

 

यह भी पढ़ें: भारत ने टपकाए 3 लड्डू कैच, क्या हाथ से निकलेगा लीड्स टेस्ट?

ब्रूक ने 65 गेंद में जड़ा अर्धशतक

ब्रूक को कल भी जीवनदान मिला था। जसप्रीत बुमराह ने दिन के आखिरी ओवर में ब्रूक को कैच आउट करवा दिया था लेकिन वह ओवर स्टेप कर बैठे थे। ब्रूक ने इन जीवनदान का फायदा उठाकर 65 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह जेमी स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 51 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। भारत को मैच में वापसी करने के लिए दूसरे सेशन में ब्रूक को जल्द से जल्द आउट करना होगा और इसके बाद इंग्लैंड के लोअर ऑर्डर को जल्दी निपटाना होगा। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap