logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ENG तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में दो मैचों के बाद इंग्लैंड 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 7 जुलाई को खेला जाएगा।

IND vs ENG 3rd T20I match Where to watch Live

अक्षर पटेल और जैकब बेथेल, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि सीरीज में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया पर वापसी का दबाव रहेगा।

 

पिछले मैच में भारत ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया था। वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन की तेज साझेदारी कर शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि वैभव 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे मुकाबले में एक बार फिर इस युवा ओपनिंग जोड़ी से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।

कब, कहां और कितने बजे होगा मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को इंग्लैंड के ऐतिहासिक ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस रात 9:30 बजे होगा। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी और मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

टीवी और मोबाइल पर कहां देखें LIVE?

भारतीय दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग टीवी चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव और जियोस्टार ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। क्रिकेट प्रशंसक इन दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

संभावित प्लेइंग-11 पर एक नजर

  • भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/सूर्यांश शेडगे/वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती।
  • इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग।


और पढ़ें