logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टीम इंडिया को मिली पाकिस्तान से भी बुरी हार, मैच के बाद सामने आए शर्मनाक आंकड़े

भारत ने चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को 159 रन का टारगेट दिया था। हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट की आतिशी पारियों की मदद से इंग्लिश टीम ने 13.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया को उसकी तीसरी सबसे बड़ी हार थमा दी।

Shreyas Iyer Pull Shot IND vs ENG

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शॉट खेलते भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी भारतीय टीम टी20 सीरीज हार गई है। गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल में खेला गया चौथा टी20 मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला था लेकिन श्रेयस अय्यर ब्रिगेड 158 रन ही बना पाई। इंग्लैंड ने टारगेट को 13.5 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मेजबान टीम ने इसके साथ ही 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंद में 79, जबकि फिल सॉल्ट ने 42 गेंद में 59 रन जड़े। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 146 रन की नाबाद साझेदारी हुई, जिससे इंग्लिश टीम 37 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य तक पहुंच गई। टी20 इंटरनेशनल में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ 150 प्लस चेज में बची हुई गेंदों के हिसाब से इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले उसने पाकिस्तान को 2022 में 33 गेंद शेष रहते हराया था। यानी भारतीय टीम को पाकिस्तान से भी बुरी हार मिली है।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में हर मोर्चे पर नाकाम हुई टीम इंडिया, स्पिनर्स ने किया बेड़ा गर्क

टीम इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी हार

टी20 में बची हुई गेंदों के हिसाब से भारतीय टीम को तीसरी सबसे बड़ी हार मिली है। इससे पहले उसे ऑस्ट्रेलिया ने 2008 में 52 गेंद शेष रहते और 2025 में 40 गेंद शेष रहते हराया था। ये दोनों मुकाबले मेलबर्न में खेले गए थे। 2021 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने 33-33 गेंद शेष रहते शिकस्त दी थी।

टी20 में बची हुई गेंदों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी हार

  • 52 गेंदें - बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2008
  • 40 गेंदें - बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2025
  • 37 गेंदें  - बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल, 2026
  • 33 गेंदें - बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2021
  • 33 गेंदें - बनाम श्रीलंका, कोलंबो (RPS), 2021

यह भी पढ़ें: एमबापे ने फ्रांस को सेमीफाइनल में पहुंचाया, मोरक्को का सपना टूटा

मैच का क्या रहा हाल?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 48 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। वैभव सूर्यवंशी (15), ईशान किशन (4) और अभिषेक शर्मा (16) पवेलियन लौट गए थे। श्रेयस ने यहां से मोर्चा संभाला और 49 गेंद में नाबाद 80 रन ठोके। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला, जिसके चलते टीम इंडिया बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने जोस बटलर (8) को तीसरे ही ओवर में चलता कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन ब्रूक और सॉल्ट ने ऐसा गदर मचाया कि टीम इंडिया कभी वापसी ही नहीं कर सकी। सीरीज का आखिरी मुकाबला कल (11 जुलाई) साउथैम्पटन में खेला जाएगा।

Related Topic:#IND vs ENG

और पढ़ें