logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे का समय बदला, कितने बजे से शुरू होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज है। पहला वनडे दोपहर 3:30 बजे से खेला गया था। जानिए आज कितने बजे से मैच शुरू होगा और मोबाइल पर कहां दिखेगा।

Shubman Gill Harry Brook

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर UK दौरे पर जीत का स्वाद चखा था। भारतीय टीम इस दौरे पर लगातार 6 टी20 मैच हार चुकी थी। उससे वनडे सीरीज में कमबैक की उम्मीद की जा रही थी और शुभमन गिल ब्रिगेड ने एजबेस्टन की मुश्किल पिच पर यह कर दिखाया। मंगलवार (14 जुलाई) को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 258 रन पर समेटा और फिर 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 

 

कप्तान शुभमन ने 75 गेंद में 80 रन बनाए। वह रिटायर हर्ट होकर वापस लौटे। अक्षर पटेल ने 4 विकेट झटकने के बाद 52 गेंद में नाबाद 57 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। आज (16 जुलाई) सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि शुभमन फिट होकर मैदान पर उतरें और सीरीज जीत दिलाएं। विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी बड़ी पारियों की आस होगी। ये दोनों दिग्गज पिछले मुकाबले में फेल रहे थे। आइए दूसरे वनडे से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: FIFA WC: अर्जेंटीना से जीत रहा था इंग्लैंड, कोच की डिफेंसिव रणनीति ने हरवा दिया!

IND vs ENG 2nd ODI मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs ENG 2nd ODI मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार, शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। टॉस का निर्धारित समय 5 बजे है।

 

यह भी पढ़ें: FIFA WC: गोल्डन बूट की रेस में एमबापे से आगे निकले मेसी, फाइनल में अर्जेंटीना

IND vs ENG 2nd ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इस मुकाबले का टीवी पर लुत्फ उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs ENG 2nd ODI मैच मोबाइल पर कैसे देखें? 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाइल पर इस मुकाबले को देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह , गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा

 

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग/ब्राइडन कार्स, साकिब महमूद

Related Topic:#IND vs ENG

और पढ़ें