logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कार्डिफ में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है टीम इंडिया, यहीं है इंग्लैंड से दूसरा ODI

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डंस स्टेडियम में खेला जाना है। जानिए इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है।

Team India IND vs ENG ODI

भारतीय टीम, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से रौंदकर 3 मैचों सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ के सोफिया गार्डंस स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक 4 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 जीते हैं, जबकि 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया सोफिया गार्डंस में अपना पहला वनडे मैच 2011 में खेली थी। विराट कोहली के शतक (107) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (26 गेंद में 50 रन) की तूफानी अर्धशतकी पारी की मदद से टीम ने 304 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

 

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 9.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 53 रन तक पहुंची थी, तभी बारिश आ गई है। बारिश खत्म होने के बाद इंग्लैंड को DLS मेथड के अनुसार, 34 ओवर में 241 रन का रिवाइज टारगेट मिला, जिसे उसने 32.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला मैच खेल रहे जॉनी बेयरस्टो ने 21 गेंद में ताबड़तोड़ 41 रन ठोके और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।

 

यह भी पढ़ें: फ्रांस बाहर लेकिन एमबापे के पास गोल्डन बूट जीतने का मौका, मेसी से निकलेंगे आगे?

 

कार्डिफ का सोफिया गार्डंस, Photo Credit: BCCI/X

कार्डिफ में 13 साल से अजेय है टीम इंडिया

भारतीय टीम ने सोफिया गार्डंस में पहला वनडे मुकाबला हारने के बाद लगातार तीन दर्ज की है। उसने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के दौरान इस मैदान पर दो मुकाबले खेले और दोनों में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले साउथ अफ्रीका की मजबूत चुनौती को ध्वस्त किया और फिर श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके बाद 2014 में भारत ने इंग्लैंड को पटखनी देकर जीत की हैट्रिक लगाई थी।

 

सुरेश रैना के शतक (75 गेंद में 100 रन) और महेंद्र सिंह धोनी (51 गेंद में 52 रन) की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को महज 161 पर ढेर कर दिया। रवींद्र जडेजा ने 7 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमरा और रैना को एक-एक सफलता मिली। इस मैच के बाद टीम इंडिया सोफिया गार्डंस में पहला मैच खेलने उतर रही है।

Related Topic:#IND vs ENG

और पढ़ें