logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ZIM T20I: कब, कहां और कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे का पहला मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे तीन मैचों की टी20I सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। पहला मैच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। सभी की नजरें श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी पर होंगी।

IND vs IND 1st T20I where to watch Live on TV

श्रेयस अय्यर और सिकंदर रजा, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे दौरे पर जीत के साथ नई शुरुआत करना चाहेगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह सीरीज न सिर्फ टीम इंडिया के लिए जीतने का मौका होगी बल्कि नए खिलाड़ियों को परखने और कॉन्फिडेंस हासिल करने का भी एक अहम मौका होगी।

 

कप्तान श्रेयस अय्यर पर इस सीरीज में सबकी नजर रहेगी। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने बल्ले से 218 रन तो बनाए, लेकिन कप्तानी के मामले में उनका हालिया रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में वह इस सीरीज को जीतकर टीम इंडिया को फिर से जीत की लय में लाना चाहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बनने के करीब, कोहली-रोहित की क्या है ODI रैंकिंग?

वैभव के पास खुद को साबित करने का मौका

वहीं, युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के लिए भी यह सीरीज किसी बड़े मौके से कम नहीं है। संजू सैमसन के नहीं होने की वजह से उन्हें पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। खास बात यह है कि वैभव इसी हरारे के मैदान पर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार पारी खेलकर चर्चा में आए थे। हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। ऐसे में इस दौरे पर उनसे दमदार शुरुआत की उम्मीद होगी। टीम मैनेजमेंट भी चाहता है कि युवा खिलाड़ी मिले इस मौके का पूरा फायदा उठाएं और अपनी जगह मजबूत करें।

कब, कहां और कैसे देखें IND vs ZIM मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 4:00 बजे होगा। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसका लाइव प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स पर होगा। वहीं, डीडी फ्री डिश यूजर्स डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का फ्री में आनंद ले सकते हैं। अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

 

यह भी पढ़ें: 'हरारे मेरे लिए...' टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे को चेताया

IND vs ZIM संभावित प्लेइंग XI

  • भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, आशीष शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव।
  • जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, वेस्ली माधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर)/तफाद्जवा त्सिगा, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, इनोसेंट काइया, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Related Topic:#India vs Zimbabwe

और पढ़ें