logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

LIVE IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, न्यूजीलैंड होगा बेदम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर को वेलिंगटन में होगा। भारत ने आखिरी बार यहां 2009 में सीरीज जीती थी। भारतीय टीम तैयार है। पढ़ें लाइव अपडेट।

LIVE IND vs NZ LIVE Updates मुकाबले की तैयारी में जुटे शुभमन गिल। Photo Credit: PTI

LIVE IND vs NZ LIVE Updates मुकाबले की तैयारी में जुटे शुभमन गिल। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच पर दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर हो रहा यह मुकाबला, भारत के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। सुबह 3:30 बजे से धाकड़ टीमें भिड़ने वाली हैं। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए कई वजहों से अहम है। टीम ने 2024 में अपने घर पर न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से हार झेली थी। न्यूजीलैंड भारत को घर में 3 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बनी थी। 

अब 2 साल बाद दोनों टीमें न्यूजीलैंड की जमीन पर आमने-सामने हैं। भारत ने इस देश में आखिरी टेस्ट सीरीज 2009 में जीती थी। सीरीज जीत का इंतजार अब 17 साल और सात महीने का हो चुका है। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल के पास है।

LIVE IND vs NZ पहला टेस्ट, पढ़ें लाइव अपडेट-

10:48 pm

न्यूजीलैंड को क्या धक्का लगा है?

न्यूजीलैंड को भी झटका लगा है। मिचेल सैंटनर पांचवें वनडे में दाहिने हाथ में फ्रैक्चर के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टीम में लिया गया है।

10:48 pm

विराट और रोहित शर्मा की कमी खलेगी

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन अब टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं।

10:46 pm

किन गेंदबाजों के भरोसे उतर रही टीम इंडिया?

शुभमन गिल ने बताया है कि टीम 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का आना तय है। प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज और आकाश दीप दावेदार हैं। ऋषभ पंत और बुमराह टेस्ट टीम में लौटे हैं। 

10:45 pm

क्या WTC की राह भारत के लिए आसान है?

भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की राह भी मुश्किल है। 2027 के फाइनल में पहुंचने का ठोस मौका बनाए रखने के लिए टीम को बचे 7 टेस्ट में से कम से कम 6 जीतने होंगे। कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि ये दोनों टेस्ट जीतने पर फाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका बनेगा। 

10:43 pm

कब होगा टॉस, कहां देखें मैच?

टॉस सुबह 3 बजे होगा। मैच  मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखी जा सकेगी। मैच सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें