logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ: दूसरे वनडे में DLS मेथड से जीती टीम इंडिया, बारिश ने बचाई लाज

भारत ने दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड DLS मेथड से हरा दिया। टीम इंडिया ने 135 के चेज में 113 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। भारतीय टीम DLS मेथड से 4 रन से आगे थी और उसने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Shubman Gill Virat Kohli IND vs NZ 2nd ODI

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंग्टन में खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) मेथड से 4 रन से जीत दर्ज की। खराब मौसम और मैदान गीला होने के चलते मुकाबला 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ, जिसके चलते 47-47 ओवर का मैच रखा गया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 के स्कोर पर समेट दिया। 

 

टीम इंडिया के लिए रन चेज बेहद आसान माना जा रहा था लेकिन कीवी गेंदबाजों ने 50 रन के अंदर 4 विकेट झटक मैच में जान फूंक दी। कप्तान शुभमन गिल (0), विराट कोहली (7) और रोहित शर्मा (23) जैसे बल्लेबाज पवेलियन में थे। उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। हालांकि श्रेयस (30) के आउट होते ही कहानी बदल गई। नमन धीर (12) और अंशुल कम्बोज (12) लगातार ओवरों में आउट हो गए। लग रहा था कि केएल राहुल (26) अकेले पड़ जाएंगे, तभी दोबारा बारिश आ गई और टीम इंडिया किसी भी तरह की अनहोनी से बच गई। 

 

खेल रुकने तक भारत का स्कोर 113/7 था। जीत के लिए उसे 22 रन बनाने थे और उसके पास 3 ही विकेट बचे थे। न्यूजीलैंड की उम्मीदें जग चुकी थीं लेकिन बारिश ने आगे खेल की अनुमति नहीं दी। भारतीय टीम DSL मेथड के अनुसार, 4 रन से आगे थी और उसने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

 

स्टोरी अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें