logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs NZ Live: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी कीवी टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले में खेला जाना है। इस मैदान पर टीम इंडिया पहली बार कोई टी20 मैच खेलने उतर रही है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

India vs New Zealand T20 Series

ट्रॉफी के साथ भारत और न्यूजीलैंड के कप्तान, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज (बुधवार) से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव अपडेट:

12:34 pm

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

टिम साइफर्ट और फिन एलेन ओपनिंग करने उतर गए हैं। भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए हैं। 

12:27 pm

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

12:19 pm

भारत ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीत लिया है। भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

11:57 am

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का पहला टी20 मैच

भारतीय टीम क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर पहली बार कोई टी20 मैच खेलने उतरने वाली है। न्यूजीलैंड ने यहां 13 टी20 खेले हैं, जिसमें उसे 6 जीत और 6 हार मिली है।

11:56 am

अब से कुछ ही देर में होगा टॉस

अब से 5 मिनट बाद ही टॉस का सिक्का उछलने वाला है। क्राइस्टचर्च से पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए खबरगांव के साथ।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें