LIVE NOW
IND vs NZ Live: अर्शदीप के बाद भुवनेश्वर ने चटकाया विकेट, कीवियों की हालत खराब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

टिम साइफर्ट को पिछले मैच में मयंक यादव ने चलता किया था और आज अर्शदीप ने पवेलियन भेजा, Photo Credit: BCCI/X
12:55 pm
भुवनेश्वर ने मिचेल को पवेलियन भेजा
भुवनेश्वर कुमार ने डैरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया है। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 18/2 हो गया है। मिचेल 5 गेंद खेलकर 6 रन ही बना सके।
12:39 pm
न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने टिम साइफर्ट (7) को चलता कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई है।
12:33 pm
न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू
टिम साइफर्ट और फिन एलेन क्रीज पर आ चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार के हाथों में नई गेंद है।
12:20 pm
भारतीय टीम का 300वां टी20I मैच
टीम इंडिया के लिए यह बेहद खास मैच है। भारतीय टीम आज अपना 300वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतर रही है।
https://twitter.com/BCCI/status/2113882188060230007
12:11 pm
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
12:06 pm
वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार मौका मिल गया है। ईशान किशन के चोटिल होने से इस युवा सनसनी के लिए प्लेइंग-XI के दरवाजे खुले हैं।
12:03 pm
भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




