न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज, इंदौर में अकेले पड़े कोहली
न्यूजीलैंड ने तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 41 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। कीवी टीम ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम किया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। कीवी टीम ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 296 पर ही सिमट गई। विराट कोहली ने 108 गेंद में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 124 रन की पारी खेली लेकिन वह अकेले पड़ गए। उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। नीतीश कुमार रेड्डी ने 53, जबकि हर्षित राणा ने 52 रन बनाए।
इससे पहले डेरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतकों की मदद से कीवी टीम ने खराब शुरुआत से उबरकर बड़ा टोटल खड़ा किया। भारत ने 58 रन पर न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरा दिए थे लेकिन मिचेल-फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 219 रन की साझेदारी ने कीवी टीम को 300 के पार पहुंचा दिया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव अपडेट:
Live Updates
2026-01-18T21:30
न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज
न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। कीवी टीम ने इंदौर में भारत को 41 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही उसने भारत में आकर पहली बार कोई वनडे सीरीज जीत ली है। ग्लेन फिलिप्स के डायरेक्ट थ्रो पर कुलदीप यादव रन आउट हुए और भारत की पारी 296 पर ही सिमट गई।
2026-01-18T21:23
भारत की उम्मीदें खत्म
विराट कोहली 46वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाने के बाद आउट हो गए हैं। इसके साथ ही भारत की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। टीम इंडिया को 26 गेंद में 46 रन की जरूरत है।
2026-01-18T21:14
दो गेंद पर दो विकेट गिरा
जैक फाउल्क्स ने दो गेंद में दो विकेट लेकर फिर से भारत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हर्षित राणा 43 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद क्रीज पर आए मोहम्मद सिराज डाउन द लेग गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
2026-01-18T21:10
हर्षित राणा का आतिशी अर्धशतक
हर्षित राणा ने 41 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने गगनचुंबी छक्का लगाकर स्टाइल में अपना पचासा पूरा किया।
2026-01-18T20:54
विराट कोहली ने जड़ा शतक
विराट कोहली ने 91 गेंद में शतक जड़ दिया है। करोड़ों भारतीयों की नजरें उनके ऊपर टिकी हुई हैं। क्या कोहली इंदौर में टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे? 10 ओवर में 108 रन की दरकार है।
2026-01-18T20:48
विराट कोहली शतक के करीब
विराट कोहली ने गियर बदल लिया है। वह 87 गेंद में 95 पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 12 ओवर में 120 रन बनाने हैं।
2026-01-18T20:20
रवींद्र जडेजा आउट
रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को छठा झटका लग गया है। विराट कोहली एक छोर पर खड़े हैं लेकिन सामने से लगातार विकेट गिरते जा रहा है। भारत को 101 गेंद में 160 रन की जरूरत है।
2026-01-18T20:05
भारत की आधी टीम सिमटी
नीतीश कुमार रेड्डी अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं। 159 के स्को पर भारत की आधी टीम सिमट गई है। कोहली का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।
2026-01-18T19:44
कोहली ने ठोका अर्धशतक
विराट कोहली ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 23वें ओवर में सिंगल लेकर 51 गेंद में 50 रन तक पहुंचे। फैंस को उनसे बड़ी शतकीय पारी की उम्मीदें हैं।
2026-01-18T19:30
20वें ओवर में भारत 100 के पार पहुंचा
नीतीश कुमार रेड्डी ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचाया है। विराट कोहली ने एक छोर पर मोर्चा संभाला हुआ है। कोहली-नीतीश की जोड़ी ने 31 रन की साझेदारी बुन ली है। यह साझेदारी जितनी लंबी होगी, टीम इंडिया लक्ष्य के करीब पहुंचती नजर आएगी।
2026-01-18T19:07
भारत के 4 विकेट धड़ाम
न्यूजीलैंड के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। भारत ने केएल राहुल (1) का भी विकेट खो दिया है। स्कोर 71/4 हो गया है। जैक फाउल्क्स, काइल जेमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क की तेज गेंदबाजी तिकड़ी एक-एक विकेट चटका चुकी थी। अब लेफ्ट आर्म स्पिनर जेडन लेनोक्स ने विकेट कॉलम में अपना नाम लिखवा लिया है।
2026-01-18T18:57
भारत की पारी लड़खड़ाई
श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को तीसरा झटका लग गया है। श्रेयस अपना समय लेने के बाद खराब शॉट खेलकर आउट हुए। वह 10 गेंद खेलकर सिर्फ 3 रन ही बना पाए। केएल राहुल बैटिंग करने आए हैं।
2026-01-18T18:37
रोहित के बाद गिल भी OUT
काइल जेमीसन ने भारतीय कप्तान को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया है। 45 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लग गया है। शुभमन गिल 18 गेंद में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर बैटिंग करने आए हैं।
2026-01-18T18:24
भारत को लगा करारा झटका
भारत ने रोहित शर्मा का बड़ा विकेट गंवा दिया है। रोहित चौथे ओवर में जीवनदान मिलने के एक गेंद बाद ही अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 13 गेंद में 11 रन बनाकर लॉन्ग ऑन पर आसान थमा दिया। दर्शकों के शोर के बीच विराट कोहली ने क्रीज पर कदम रखा है।
2026-01-18T18:11
रोहित शर्मा ने चोका से खोला खाता
भारतीय टीम 338 रन के टारगेट का पीछा करने उतर गई है। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर धमाकेदार आगाज किया है। इस बड़े रन चेज में रोहित और कप्तान शुभमन गिल पर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है।
2026-01-18T17:35
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा विशाल लक्ष्य
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 337/8 का स्कोर खड़ा कर लिया है। मिचेल-फिलिप्स के लगातार ओवरों में आउट होने के बाद लगा कि उसकी पारी लड़खड़ा जाएगी लेकिन कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंद में नाबाद 28 रन ठोक उसे विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/2012858925234667580
2026-01-18T17:09
टीम इंडिया को मिली राहत
भारतीय टीम को गुच्छे में 3 विकेट मिल गए हैं। ग्लेन फिलिप्स के बाद डेरिल मिचेल (137) पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेज। अब कुलदीप यादव ने मिचेल हे (2) का विकेट चटका दिया है। न्यूजीलैंड ने 9 रन के अंतराल में 3 विकेट खो दिए हैं।
2026-01-18T16:57
आखिरकार टूटी मिचेल-फिलिप्स की साझेदारी
अर्शदीप सिंह ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स (106) को चलता कर दिया है। इसके साथ ही फिलिप्स और मिचेल की विशाल साझेदारी टूट गई है। 277/4 के स्कोर पर कप्तान माइकल ब्रेसवेल बैटिंग करने आए हैं।
2026-01-18T16:49
फिलिप्स का भी शतक
ग्लेन फिलिप्स ने भी शतक लगा दिया है। वह महज 83 गेंद में अपने दूसरे वनडे शतक तक पहुंच गए हैं। उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ दोहरी शतकीय साझेदारी कर डाली है। न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।
2026-01-18T16:22
मिचेल ने ठोकी सेंचुरी
डेरिल मिचेल ने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोक दिया है। उन्होंने 36वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर सेंचुरी पूरी की और शेर की तरह दहाड़ लगाई। न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। फिलिप्स भी अर्धशतक ठोक चुके हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने बड़े स्कोर के लिए लॉन्च पैड तैयार कर लिया है।
2026-01-18T16:07
मिचेल-फिलिप्स के बीच शतकीय साझेदारी
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है।
2026-01-18T15:37
न्यूजीलैंड की वापसी
न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरकर 26 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अब आसानी से रन बटोर रहे हैं।
2026-01-18T15:20
मिचेल का लगातार तीसरा अर्धशतक
डेरिल मिचेल ने इस सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
2026-01-18T14:32
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
हर्षित राणा ने विल यंग (30) को आउट कर डेवोन कॉनवे के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी तोड़ दी है। 58 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। डैरिल मिचेल का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं।
2026-01-18T14:22
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बनाए 47 रन
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल और विल यंग साझेदारी बुनने में लगे हैं। टीम इंडिया तीसरे विकेट की तलाश में है।
2026-01-18T13:49
भारत मजबूत, न्यूजीलैंड का मनोबल टूट गया
भारतीय टीम की शुरुआती गेंदबाजी कमाल की रही। न्यूजीलैंड को शुरुआती दो बड़े झटके लगे हैं। हर्षित राणा ने कॉनवे को आउट कर दिया है। अर्शदीप ने निकोल को वापस भेज दिया। अब भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं।
2026-01-18T13:09
शुभमन गिल ने जीता टॉस
टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने यह फैसला लिया।
2026-01-18T12:30
RO-KO पर रहेंगी निगाहें
निर्णायक मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीदें रहेंगी। रोहित बाइलेटरल वनडे सीरीज डिसाइडर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 1261 रन बटोरे हैं। दूसरे नंबर पर कोहली हैं। द्विपक्षीय वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में कोहली ने 1235 रन बनाए हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/2012759355167531412
2026-01-18T12:10
आयुष बदोनी का होगा डेब्यू?
चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में आए आयुष बदोनी को वनडे डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। पिछले मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। वहीं उनसे दो ओवर ही बॉलिंग करवाई गई। भारतीय टीम रेड्डी को बाहर कर बदोनी को खिला सकती है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



