logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs NZ Live: मयंक यादव ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका, साइफर्ट OUT

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला ऑकलैंड में है। अब से कुछ ही देर में टॉस होना है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

Vaibhav Sooryavanshi Abhishek Sharma IND vs NZ T20

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहले तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। श्रेयस अय्यर ब्रिगेड ने क्राइस्टचर्च में जीत के बाद वेलिंग्टन में भी बाजी मारी। अब वह क्लीन स्वीप की ओर कदम बढ़ाने के लिए उतरी है। दूसरी तरफ मेजबान कीवी टीम के सामने सम्मान बचाने की चुनौती है।

 

ईडन पार्क में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ईशान किशन फिट हो गए हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को बाहर जाना पड़ा है। भुवनेश्वर कुमार बाहर कर दिए हैं। उन्हें मयंक यादव ने रिप्लेस किया है। न्यूजीलैंड की टीम में भी एक बदलाव है। काइल जेमीसन की जगह नाथन स्मिथ खेल रहे हैं। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा टी20 लाइव अपडेट: 

12:39 pm

मयंक यादव ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका

मयंक यादव ने पहले ओवर ही आखिरी गेंद पर टिम साइफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। 5 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। साइफर्ट 5 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डैरिल मिचेल बैटिंग करने आए हैं।

12:36 pm

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

टिम साइफर्ट और फिन एलेन ओपनिंग करने उतर गए हैं। मयंक यादव पहला ओवर डालने आए हैं।

12:30 pm

न्यूजीलैंड ने किया एक बदलाव

कीवी टीम में भी एक बदलाव है। काइल जेमीसन की जगह नाथन स्मिथ को खिलाया गया है।

12:29 pm

वैभव सूर्यवंशी बाहर

भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ईशान किशन फिट होकर प्लेइंग-XI में वापस आ गए हैं, जिसके चलते वैभव सूर्यवंशी को बाहर जाना पड़ा है। वहीं भुवनेश्वर कुमार को बाहर कर मयंक यादव को खिलाया गया है।

12:13 pm

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

12:07 pm

श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस सीरीज में लगातार चौथी बार कीवी टीम पहले बैटिंग करती दिखेगी।

11:48 am

ईशान किशन खेलेंगे?

ईशान किशन चोट के चलते दूसरे और तीसरे मुकाबले से बाहर रहे थे। ऑकलैंड में उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग की है। देखना है कि वह मैच के लिए पूरी तरह से फिट हैं या नहीं।

11:47 am

कुछ ही देर में टॉस

ऑकलैंड के ईडन पार्क में अब से कुछ ही देर में टॉस होना है। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें