LIVE NOW
IND vs PAK Live: भारत-पाकिस्तान के बीच महाजंग आज, कुछ ही देर में टॉस
India vs Pakistan Live Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाना है। पढ़िए दोहा से पल-पल का अपडेट।

वैभव सूर्यवंशी और अली राजा, Photo Credit: Social Media
2:51 pm
सितारों से सजी है भारतीय टीम
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए की टीम सितारों से सजी है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में खुद तिलक और रिंकू जैसे बड़े नाम हैं। कुमार कुशाग्र और सूर्यांश शेडगे भी नेपाल के खिलाफ अपना जौहर दिखा चुके हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा और प्रिंस यादव के कंधों पर है। दोनों ने नेपाल के खिलाफ आपस में 9 विकेट बांटे थे।
https://twitter.com/BCCI/status/2124387828595601730
2:46 pm
दोनों टीमों ने किया विजयी आगाज
इंडिया-ए ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं पाकिस्तान-ए ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 61 रन से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया।
2:45 pm
कुछ ही देर में टॉस
भारतीय समयानुसार टॉस का सिक्का दोपहर 3 बजे उछलेगा। इसके आधे घंटे बाद खेल शुरू होगा।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




