IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से पीटा, सेमीफाइनल में ली धांसू एंट्री
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-6 मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 58 रन से जीत दर्ज की और शान से सेमीफाइनल में एंट्री ली।

हेनिल पटेल, Photo Credit: ICC/X
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-6 मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 58 रन से जीत दर्ज कर पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर बांध दिया। बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने 252 रन का स्कोर खड़ा किया था। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यह टारगेट 33.3 ओवर में हासिल करना था लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया।
पाकिस्तानी टीम ने शुरू में आक्रामकता दिखाने के बाद हथियार डाल दिए। उसने पावरप्ले के बाद ही सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन नहीं बल्कि भारत को किसी तरह से हराने की रणनीति अपनाई लेकिन वह इस मकसद में भी कामयाब नहीं हो पाई।
IND vs PAK U19 WC, लाइव अपडेट:
Live Updates
2026-01-02T20:45
भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से दी करारी शिकस्त
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 194 पर समेट दिया है। पाकिस्तान की टीम का बोरिया बिस्तर पहले ही बंध चुका था। अब उसे 58 रन से शर्मसार होना पड़ा है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने 3-3 विकेट लेकर पाकिस्तान का पुलिंदा बांध दिया।
2026-02-01T20:10
पाकिस्तान की आधी टीम सिमटी
आयुष म्हात्रे ने एक और विकेट चटका दिया है। उन्होंने खूंटा गाड़कर खेल रहे उस्मान खान (66) को चलता कर दिया है। 168 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम सिमट गई है।
2026-02-01T20:02
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में जीत हासिल करना था लेकिन वह इस स्टेज तक 4 विकेट खोकर 167 रन तक ही पहुंच पाया। देखा जाए तो उसने क्वालिफिकेशन की कोशिश ही नहीं की। उसकी पहली प्राथमिकता भारत को हराना है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में एंट्री ले ली है।
https://twitter.com/ICC/status/2017970250843816044
2026-02-01T19:51
पाकिस्तान के 4 विकेट धड़ाम
आरएस अंबरीश ने 39वें ओवर में पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसफ (38) का विकेट लिया। इसके कुछ ही देर बाद भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने अहमद हुसैन को चलता कर दिया है। सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन को छोड़कर जीत के लिए खेल रही पाकिस्तानी टीम अब मुकाबला हारती दिख रही है।
2026-02-01T19:10
पाकिस्तान की धीमी बैटिंग पर उठे सवाल
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में 33.3 ओवर में टारगेट हासिल करना है लेकिन उसके बल्लेबाजों के इरादे कुछ और लग रहे हैं। उस्मान खान और मोहम्मद यूसफ खुलकर नहीं खेल रहे हैं। 24 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 122/2 है। उसे क्वालिफाई करने के लिए 57 गेंद में 131 रन की जरूरत है।
2026-02-01T18:55
कनिष्क चौहान ने गेंद से भी किया कमाल
29 गेंद में ताबड़तोड़ 35 रन ठोकने के बाद ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने हामजा जहूर का विकेट चटका दिया है। 88 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लग गया है। अब कप्तान फरहान यूसफ बैटिंग करने आए हैं।
2026-02-01T18:01
पाकिस्तान को लगा करारा झटका
भारत को समीर मिन्हास का विकेट मिल गया है। हेनिल पटेल ने मिन्हास को LBW आउट किया। मिन्हास ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी।उनके विकेट ने भारत की पकड़ मजबूत कर दी है। 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 31/1 है।
https://twitter.com/ICC/status/2017939073898594429
2026-02-01T17:06
भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 रन का टारगेट
कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने 31 गेंद में 50 रन की तेज साझेदारी कर भारत को 250 के पार पहुंचा दिया है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 253 रन का टारगेट दिया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करना होगा।
टीम इंडिया ने 49 ओवर में 7 विकेट खोकर 250 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने 5 गेंद में बाकी बचे तीनों विकेट गंवा दिए और सिर्फ 2 रन बनाए। कनिष्क ने 29 गेंद में 35, जबकि खिलन ने 15 गेंद में 21 रन का योगदान दिया।
2026-02-01T16:31
भारत का स्कोर 200 के पार
टीम इंडिया ने 44वें ओवर में 200 का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर आरएस अंबरीश (38 गेंद पर 29 रन) विकेट के पीछे लपके गए। क्रीज पर अब कनिष्क चौहान और खिलन पटेल हैं। आखिरी 6 ओवर में भारतीय टीम 50 रन बटोरना चाहेगी।
2026-02-01T16:17
वेदांत त्रिवेदी ने खेली 68 रन की पारी
फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वेदांत त्रिवेदी मिडविकेट पर आसान कैच दे बैठे हैं। उन्होंने मुश्किल समय में आकर 98 गेंद में 68 रन की संयमित पारी खेली। भारत का स्कोर 182/6 हो गया है। 58 गेंद का खेल बाकी है। टीम इंडिया 230 के करीब पहुंच जाती है तो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें हो सकती हैं। आरएस अंबरीश का साथ देने कनिष्क चौहान आए हैं।
2026-02-01T16:00
भारत का स्कोर 170 के पार
वेदांत त्रिवेदी ने एक छोर संभाला हुआ है। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 172/5 है। वेदांत 92 गेंद में 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरएस अंबरीश (14) उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। अभिज्ञान कुंडू 16 रन बनाकर आउट हुए।
2026-02-01T15:33
वेदांत त्रिवेदी ने ठोका अर्धशतक
वेदांत त्रिवेदी ने मुश्किल समय में अंगद की तरह पांव जमाते हुए अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 74 गेंद का सामना किया है और 2 चौके और 1 छक्का लगाया है।
2026-02-01T15:00
विहान मल्होत्रा भी OUT
विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाल रहे थे लेकिन लेग स्पिनर अहमद हुसैन ने इस जोड़ी को तोड़ दिया है। विहान रिटर्न कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 43 गेंद में 21 रन बनाए। 109 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है। अब क्रीज पर विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू आए हैं।
2026-02-01T14:16
विहान मल्होत्रा से बड़ी पारी की आस
विहान मल्होत्रा ने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 109 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। आज भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद है। उनके साथ क्रीज पर वेदांत त्रिवेदी हैं। 13 ओवर के खेल के बाद टीम इंडिया का स्कोर 68/3 है।
2026-02-01T14:08
भारत की खराब शुरुआत
भारत ने 50 रन के अंदर ही वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और आरोन जॉर्ज का विकेट गंवा दिया है। वैभव 22 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके, जबकि जॉर्ज ने 16 रन बनाए।
2026-02-01T12:43
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
पाकिस्तान - हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा
https://twitter.com/BCCI/status/2017863579219993044
2026-02-01T12:30
टीम इंडिया की पहले बैटिंग
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। दीपेश देवेंद्रन की प्लेइंग-XI में वापसी हुई है। उधव मोहन को बाहर बैठाया गया है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



