logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में है। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर निगाहें रहने वाली हैं। जानिए विंडीज के कौन से खिलाड़ी भारतीय टीम को चौंका सकते हैं।

Shai Hope West Indies Captain

वेस्टइंडीज के व्हाइट बॉल कप्तान शाई होप, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज तिरुवनंतपुरम में होने जा रहा है। 3 मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (27 सितंबर) दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं। ये दोनों दिग्गज 69 दिन बाद मैदान पर उतरने वाले हैं। इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

 

टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 है, जबकि वेस्टइंडीज 10वें पायदान पर है। दोनों टीमों के बीच पिछले 10 वनडे मुकाबलों की बात करें तो भारतीय टीम 8-2 से आगे है। वहीं वनडे में ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी टीम इंडिया 72-64 की बढ़त बनाई हुई है। इन रिकॉर्ड्स को देखते हुए भारत के लिए मुकाबला आसान माना जा सकता है लेकिन कैरेबियाई टीम अपने दिन पर सबको चौंका भी सकती है। आइए आपको बताते हैं उन 5 विंडीज खिलाड़ियों के बारे में, जो भारतीय टीम का गेम बिगाड़ सकते हैं।

शाई होप

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 155 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 6312 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक निकले हैं। भारत में उनका प्रदर्शन और बेहतरीन रहा है। उन्होंने भारत में खेले गए वनडे मैचों में 74.10 की औसत से 741 रन बनाए हैं।

गुडाकेश मोती

लेफ्ट आर्म स्पिनर गुडाकेश मोती व्हाइट बॉल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के मुख्य स्पिनर के तौर पर उभरे हैं। वह अब तक 41 वनडे मैचों में 51 विकेट ले चुके हैं। 47 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। टीम इंडिया के खिलाफ मोती ने 4 वनडे मैचों में 4.20 की जबरदस्त इकॉनमी रेट से 8 विकेट लिए हैं। वह बड़े विकेट निकालने के साथ-साथ मिडिल ओवर्स में रनों की गति पर भी रोक लगाने में माहिर हैं।

अल्जारी जोसेफ

एक्सप्रेस तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ महज 88 वनडे मैचों में 141 विकेट चटका चुके हैं। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में न खेलने पर अल्जारी और कैरेबियाई टीम के कोच डैरेन सैमी के बीच बड़ा विवाद हुआ था। अल्जारी इस विवाद को पीछे छोड़ कहर बरपाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पिछले रविवार को ही एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को CPL चैंपियन बनाया है।

रोस्टन चेज

अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रोस्टन चेज ने 71 वनडे मैचों में 1191 रन बनाने के अलावा 47 विकेट चटकाए हैं। चेज अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं, जहां वह तेजी से रन जुटाने के साथ अहम विकेट चटकाकर भी टीम की मदद कर रहे हैं। भारत में उनका रिकॉर्ड भी शानादार है। उन्होंने भारत में 6 वनडे मैचों में 46.75 की औसत से 187 रन बनाए हैं और महज 4.21 की इकॉनमी से 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

जॉन कैम्पबेल

सर्जरी के बाद वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल ने अब तक 14 ही वनडे मैच खेले हैं लेकिन वह अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में 179 रन की पारी खेल चुका है। वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 102.27 का है।

पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI: 

वेस्टइंडीज - जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अमीर जांगू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स/शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ, विटेल लॉज

 

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा , नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर/गुरनूर बराड़/आकिब नबी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

Related Topic:#India vs West Indies

और पढ़ें