logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ZIM T20: मयंक-वैभव ने भारत को जीत दिलाई, जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला गया। भारतीय टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीता। बतौर भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली जीत है।

IND vs ZIM 1st T20 highlights

भारतीय टीम, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। यह मैच लो-स्कोरिंग रहा, जिसका भारतीय टीम ने पूरा फायदा उठाया। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। यह जीत भारत के साथ-साथ कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी बेहद खास रही, क्योंकि बतौर भारतीय टी20 कप्तान यह उनकी पहली जीत है।

 

इस मैच में भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों, दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले मयंक यादव और प्रिंस यादव ने अपनी शानदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। इसके बाद बल्लेबाजी में उतरे वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़ते हुए भारत को बेहद आसान जीत के करीब पहुंचा दिया।

 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बनने के करीब, कोहली-रोहित की क्या है ODI रैंकिंग?

जिम्बाब्वे की पारी

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की और उनकी शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 26 रन बना सकी। इसके बाद बीच के ओवरों में भी बल्लेबाजी की रफ्तार काफी धीमी रही। 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने 2 विकेट खोए और सिर्फ 52 रन जोड़े। हालांकि, डेथ ओवरों में बल्लेबाजों ने थोड़ा तेज खेलने की कोशिश की और 16 से 20 ओवर के बीच 2 विकेट गंवाकर 47 रन बनाए। इसके बावजूद जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। तदिवानाशे मारुमानी 27 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि रयान बर्ल ने 26 रन की पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

 

यह भी पढ़ें: 'हरारे मेरे लिए...' टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे को चेताया

भारतीय टीम की पारी

भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पावरप्ले में टीम इंडिया ने 1 विकेट गंवाकर 66 रन ठोक दिए। इसके बाद टीम ने मिडिल ओवर भी पूरे नहीं खेले और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 7 से 14 ओवर के बीच भारत ने 2 विकेट खोकर 60 रन जोड़े। इसी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 13.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए और 40 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

 

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन ने 35 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं जिम्बाब्वे की तरफ से आशीर्वाद मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके, जबकि रिचर्ड न्गारावा को 1 सफलता मिली।


और पढ़ें