logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास... लॉर्ड्स में जड़ा शतक, टीम इंडिया जीत के करीब

भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में शतक ठोक दिया है। यास्तिका इस प्रतिष्ठित मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

Yastika Bhatia Century

लॉर्ड्स में शतक जड़ने के बाद जश्न मनातीं यास्तिका भाटिया, Photo Credit: BCCI Women/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने शतक ठोक इतिहास रच दिया है। यास्तिका इस प्रतिष्ठित मैदान पर टेस्ट शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के पास भी यह उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका था लेकिन वह दोनों पारियों में शतक से चूक गईं।

यास्तिका ने बनाया यह रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। स्मृति ने 108 गेंद में 83 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58, जबकि दीप्ति शर्मा ने 57 रन का योगदान दिया। इसके बाद क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर समेट दी। भारतीय टीम को 115 रन की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड के पास 451 रन की कुल बढ़त हो चुकी है।

 

स्मृति ने दूसरी पारी में भी कमाल किया और 70 रन बनाए। यास्तिका ने 158 गेंद में 113 रन की यादगार पारी खेली। वह किसी टेस्ट की तीसरी या चौथी पारी में सेंचुरी ठोकने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इससे पहले महिला टेस्ट मैच की तीसरी या चौथी पारी में भारत के लिए बेस्ट स्कोर संध्या अग्रवाल के नाम था। उन्होंने 1985 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन बनाए थे।

 

यह भी पढ़ें: तीरंदाजी वर्ल्ड कप: धीरज और कीर्ति हारे, ब्रॉन्ज मेडल हाथ से फिसला

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा से लेकर मीराबाई तक... CWG में गोल्ड जीत सकते हैं ये भारतीय एथलीट्स

जीत की दहलीज पर टीम इंडिया

लॉर्ड्स टेस्ट का आज (12 जुलाई) तीसरा दिन है। खबर लिखे जाने तक दूसरे सेशन का खेल चल रहा है। कल (13 जुलाई) मुकाबले का आखिरी दिन है। भारतीय टीम जीत की दहलीज पर खड़ी है। देखना है कि हरमनप्रीत दूसरी पारी में टीम के ऑलआउट होने के इंतजार करती हैं या पारी घोषित कर आज ही इंग्लैंड को बैटिंग के लिए बुलाती हैं। इंग्लैंड को हार से बचने के लिए कम से कम 4 सेशन निकालने होंगे, जो चौथी पारी में असंभव से कम नहीं है।


और पढ़ें