भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (18 अक्टूबर) को खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए थे, जिसे टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने 25 गेंद में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंद में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। स्मृति और शेफाली ने 7.5 ओवर में 96 रन की ओपनिंग साझेदारी की। शेफाली जब आउट हुईं, उस समय भारतीय टीम जीत से महज 7 रन दूर थी। स्मृति ने छक्के के साथ मैच फिनिश किया और बतौर फुल टाइम कप्तान अपनी पहली सीरीज जीत ली।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: गिल फ्लॉप... रिंकू का लगातार दूसरा शतक, ऐसा रहा पहले का दिन हाल
जिम्बाब्वे की टीम इस बार नहीं दे सकी टक्कर
शुक्रवार (16 अक्टूबर) को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था। उसने 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाने के बाद टीम इंडिया के 4 विकेट 19 के स्कोर पर गिरा दिए थे। स्मृति-शेफाली के अलावा हमनप्रीत भी पवेलियन लौट चुकी थीं। लगा कि जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर कर देगी। हालांकि अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (37 गेंद में 49 रन) और डेब्यूटंट निकी प्रसाद (35 गेंद में नाबाद 39 रन) ने टीम इंडिया को बचा लिया। भारतीय टीम यह मुकाबला 4 विकेट से जीती।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में भारत की पहली टेस्ट जीत की कहानी, जब कपिल देव की टीम ने रचा इतिहास
जिम्बाब्वे की टीम से दूसरे मुकाबले में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह इस बार टक्कर नहीं दे पाई। उसने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में साधारण प्रदर्शन किया। अब मंगलवार को खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले में उसके सामने क्लीन स्वीप टालने की कठिन चुनौती होगी।