logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL के धुरंधर ट्राई सीरीज में हो रहे फेल, श्रीलंका-A के खिलाफ 265 रन पर ऑलआउट

ट्राई-सीरीज के चौथे मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए 265 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में IPL 2026 के कई स्टार खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए।

India A vs Sri Lanka A highlights

तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़, Photo Credit: BCCI/X

श्रीलंका में चल रही ट्राई-सीरीज का चौथा मुकाबला 15 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच हो रहा है। इस सीरीज के लिए गई इंडिया-ए टीम में IPL 2026 के कई बड़े और चर्चित खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। श्रीलंका-ए के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

 

हैरानी की बात है कि टॉप ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। श्रीलंका-ए के खिलाफ दो बॉटम ऑर्डर खिलाड़ियों ने अर्धशतक बनाकर टीम को सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को छोड़कर, इंडिया-ए की इनिंग में किसी भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 100 से नीचे ही रहा।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, स्मृति-दीप्ति छाईं

इंडिया-ए की पारी

श्रीलंका-ए के गेंदबाजों के सामने इंडिया-ए के बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। IPL 2026 में सुर्खियां बटोरने वाले प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 21 रन ही बना सके। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 रन और तिलक वर्मा ने 23 रन की पारी खेली लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वहीं आयुष बडोनी भी 15 रन बनाकर आउट हो गए।

 

टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद बॉटम ऑर्डर ने टीम की लाज बचाने की कोशिश की। सूर्यांश शेडगे ने शानदार 72 रन बनाए, जबकि विप्रज निगम ने 51 रन की उपयोगी पारी खेलकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

 

श्रीलंका-ए के लिए मोहम्मद शिराज और विजयकांत व्यासकांत ने 3-3 विकेट लिए। वहीं कप्तान सहन अराचिगे, कुगाथास मथुलन और वानुजा सहन ने 1-1 विकेट लिया, जबकि विप्रज निगम रन आउट हुए।


और पढ़ें